राजस्थान के 8 मण्डलों में प्रथम रहा डाकघर ब्यावर मण्डल
ब्यावर,(हेमन्त साहू)। ब्यावर डाक मण्डल अव्वल/उत्कृृष्ट प्रदर्षन कर्ता कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। क्षैत्रीय कार्यालय अजमेर में आयोजित क्षैत्रीय स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में वर्ष 2020-21 में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृृष्ट प्रदर्षन करने वाले ग्रामीण डाक सेवकों/कर्मचारियों/अधिकारियों को कर्नल सुषील कुमार, चीफ पोस्टमास्टर जनरल, राजस्थान परिमण्डल, जयपुर द्वारा पुरस्कृत किया गया। कोरोना महामारी को देखते हुये उक्त पुरस्कार वितरण समारोह में अधोहस्ताक्षरकर्ता ने भाग लिया। अन्य पुरस्कार प्राप्तकर्ता द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से ब्यावर उक्त मुख्यालय से ही उक्त पुरस्कार वितरण समारोह में भाग लिया। इस पारितोषिक वितरण समारोह में निम्नलिखित अधिकारियों/कर्मचारियों/ग्रामीण डाक सेवकों को सुकन्या समृृद्धि योजना, पीपीएफ खातों एवं बचत खाते खोलने में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्षन कर अधिकाधिक खाते खोलने हेतु पुरस्कृत किया।
श्री वी.एस.जैन, पूर्व अधीक्षक, ब्यावर मण्डल, श्री एन.एम.माली, पुर्व अधीक्षक, ब्यावर मण्डल, श्री कैलाष चौधरी, सहायक अधीक्षक डाकघर, ब्यावर उपखण्ड। श्री कैलाष वैष्णव, निरीक्षक डाकघर, नसीराबाद उपखण्ड। श्री अजय कुमार, उपडाकपाल जवाजा उपडाकघर। श्री रज्जाक अली, उपडाकपाल सावर उपडाकघर। श्री जमना लाल रैगर, उपडाकपाल केकडी उपडाकघर। श्री रमेष पहिलवानी, डाकपाल ब्यावर प्रधान डाकघर। श्री डी.के. चौधरी, डाकपाल नसीराबाद प्रधान डाकघर। श्री कालूलाल वैष्णव, डाक वितरक, नसीराबाद प्रधान डाकघर। श्री रणजीत सिंह, शाखाडाकपाल, अतीतमण्डल शाखाडाकघर। श्री चित्रेष राव, शाखाडाकपाल, दुर्गावास शाखाडाकघर। चीफ पोस्टमास्टर जनरल द्वारा मासिक आधार पर परिचालन दक्षता अभियान प्रारम्भ किया गया था। जिसमें विभिन्न क्षैत्रों के 8 पैरामीटर में से उत्कृृष्ट प्रदर्षन करने वाले मण्डलों को मासिक आधार पर रॉलिंग ट्रॉफी प्रदान की जानी थी। जो कि गत्् 10 माह से ब्यावर मण्डल के पास ही थी। उक्त ट्रॉफी ब्यावर मण्डल को सभी पैरामीटर में उत्कृृष्ट प्रदर्षन करने पर राजस्थान दक्षिणी क्षैत्र के 8 मण्डलों से प्रथम स्थान पर पुन: दिनांक 24.08.2021 को अधीक्षक डाकघर ब्यावर मण्डल को प्रदान की गई।