सेंट विल्फ्रेडस इंजीनियरिंग कॉलेज अजमेर के प्रवेश प्रभारी रामनारायण सिंह रावत ने बताया कि सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2021-2022 में इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए पूर्व निर्धारित योग्यता 12 वीं गणित व भौतिक विज्ञान की अनिवार्यता को इस बार समाप्त कर दिया गया है।ऐसे में अब किसी विद्यार्थी ने कक्षा 12 में गणित या भौतिक विज्ञान (दोनों में से कोई एक विषय )के साथ उत्तीर्ण की है,तो वह भी इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिये आवेदन कर सकेगा।इससे सबसे ज्यादा फायदा उन विद्यार्थियों को होगा जिनके भौतिक विज्ञान विषय के साथ कृषि(एग्रीकल्चर) अथवा बायोलॉजी एक अन्य विषय के रूप में रहा है।
यह रहेगा दाखिले गणित
उदारण के लिए यदि किसी विद्यार्थी के कक्षा 12 में एग्रीकल्चर ,भौतिक विज्ञान व रसायन विज्ञान विषय रहा है तो वह इस सत्र में इंजीनियरिंग के लिए आवेदन कर सकता है।साथ ही वर्तमान सत्र में पहली बार कला व वाणिज्य वर्ग के विद्यार्थियों जिनके पास गणित एक विषय रहा है वह भी इंजीनियरिंग के लिए पात्र हो सकेगे। कक्षा 12 वीं में गणित अथवा भौतिक विज्ञान के विषय के साथ अन्य दो विषय जैसे रसायन विज्ञान/कंप्यूटर/इलेक्ट्रॉनिक/इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/बायोलॉजी/ टेक्निकल वोकेशनल विषय /एग्रीकल्चर/बिजनेस स्टडी/एंटरप्रेन्योरशिप/इंजीनियरिंग ग्राफिक्स/इन्फॉर्मेशन प्रेक्टिस हो तो वह इंजीनियरिंग के लिए आवेदन कर सकता है।
रावत ने बताया कि जो विद्यार्थी इस क्षेत्र में रुचि रखते हैं वह गेगल स्थित कॉलेज केम्पस पहुंच कर इसकी सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते है अथवा अभ्यर्थी 8963801025 पर सम्पर्क कर सकते हैं।