ब्यावर,(हेमन्त साहू)। पर्यावरण संरक्षण को समर्पित शहर की स्वयं सेवी संस्था नई सोच मुहिम संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु लोगों को प्रेरित करने के लिए नित नये प्रयास लगातार जारी है। संस्थान के अध्यक्ष रमेश गोयल की माता की 20 वीं पुणयतिथि पर उनके परिवार और संस्थान के सदस्यों की उपस्थिति में उनके स्कूल राउप्रावि, मिल क्षेत्र के खेल मैदान में एक कार्यक्रम आयोजित कर माताजी की स्मृति में वहां नीम, शीशम, गुल मोहर करंज आदि के ट्री गार्ड सहित पांच पौधे लगाए गए। इस अवसर पर संस्थान के संरक्षक गुरु शरण गोयल, सचिव दिलीप जैन, उपाध्यक्ष आसन दास वासवानी, कोषाध्यक्ष अशोक मेवाड़ा, मीडिया प्रभारी बाबू सिंह गहलोत, विष्णु दत्त गोयल, नर्मदा निबेल, प्रेम लता यादव, वार्ड वासी नंदू भाई डाबला, मूल सिंह शेखावत, सोहन कच्छावा, राकेश शर्मा,अभिषेक, नितिन नरेन्द्र गोयल उपस्थित रहे।