अजमेर 03 सितम्बर। स्वामी समूह द्वारा ऑनलाईन कृष्ण बनो प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह रसोई बेनकॉट हॉल में आयोजित किया गया इस अवसर पर स्वामी समूह के डायरेक्टर कंवल प्रकाश प्रियंका किशनानी वरिष्ठ पत्रकार गिरधर तेजवानी, मंगलम के दीपक साधवानी, सिंधी लेडिज क्लब की अध्यक्ष दिशा किशनानी ने पुरस्कार वितरण किए
गिरधर तेजवानी ने कहा कि बच्चों में कृष्ण जन्माष्टमी में भाग लेना भारतीय समाज व संस्कृति को बचाने का संदेश देना मुख्य कारण है, बच्चों के साथ अभिभावकगण इस पूरे प्रक्रिया में साथ लगते है उससे मन में सुकून मिलता है। कंवल प्रकाश ने कहा कि नई पीढ़ी में संस्कार डालने का मुख्य मकसद है बच्चों के मन में सकारात्मकता का भाव पैदा होता है, ऐसी प्रतियोगिता कराने के लिए सभी संस्थाओं को आगे आना चाहिए।
दिशा किशनानी ने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों को ऐसी प्रतियोगिता में भाग दिलाकर संस्कारवान बनाना चाहिए।
कृष्ण बनो प्रतियोगिता में बच्चों की शानदार 103 प्रस्तुति में निर्णायकों काफी मशक़त का सामना करना पडा जो बच्चें राधा, कृष्ण्ण बनकर टॉप रहे उन्हें मगलम व रसोई द्वारा पारितोषित देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम विजेता जिया, द्वितीय तरुण व तृतीय विजेता हिमाद्रि रहे व टॉप 20 नव्या, टीशा, स्नेहल, मनसविन, काविश, अनन्य, अवन्या, नाविका, अंजलि, यदवी, शिवाय, रुद्रांश, परिधि, तनिष्का, लाव्या, देवांश, प्रद्युम्न, कियान को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मंच संचालन सृष्टि जैन मुस्कान अग्रवाल ने किया विशेष सहयोग राजीव शर्मा, सुनील यादव दुर्गेश डाबरा रमेश रावत नितेश बढ़ाना नितिन मेहरा आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कंवल प्रकाश किशनानी
9829070059