ब्यावर,(हेमन्त साहू)। कदीम कस्बों में कैसा सुकून होता होगा, जहां थक़े थकाये हमारे बुजुर्ग सोते हैं, बुजुर्गों के साए में अपने आप को आगे बढ़ाने की ललक के मद्देनजर गांव रामपुरा गुन्दा का बाला के कब्रिस्तान और श्मशान घाट पर प्रोफेसर जलालुद्दीन काठात द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर प्रोफेसर जलालुद्दीन काठात ने एक अनूठा पौधारोपण कार्यक्रम संपादित कराया। गांव के कब्रिस्तान, मुक्तिधाम स्थल व स्कूल प्रांगण में 51 पौधे लगाकर के एक संदेश देने का कार्य किया। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव पारस पंच जैन के मुख्य आतिथ्य में और इस्माइल नेताजी की अध्यक्षता में आयोजित इस पौधारोपण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आसपास के इलाके के सम्मानीय लोग उपस्थित रहे। गांव के सज्जनों, महिलाओं बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने इस पुनीत कार्य में सहयोग किया। 4 बीघा के कब्रिस्तान में नीम, करंज और गुलमोहर व बरगद के पेड़ लगाये गए। कार्यक्रम के दौरान ओम प्रकाश मिश्रा, वीरेंद्र सिंह पवार ब्लॉक अध्यक्ष जवाजा, प्रधान लाल मोहम्मद, सरपंच पप्पू काठात, सरपंच हुसैन काठात, रोशन काठात जालिया, बशीर खान, कांग्रेस नेता पप्पू काठात कर्बला, ब्लॉक अध्यक्ष मसूदा सरदारा काठात, मस्तान काठात, नरेंद्र सिंह, सेवादल के सुरेंद्र सिंह, डॉ जमाल, अजमत काठात, अयूब गोरी, समाजसेवी मनोहर काठात, हाकम काठात सहित पंचायत के बहुत सारे लोग उपस्थित रहें।