आप अजमेर का महंगाई के विरुद्ध उग्र प्रदर्शन

आज दिनांक 6 सितंबर 2021 को आम आदमी पार्टी अजमेर द्वारा महंगाई के खिलाफ उग्र विरोध प्रदर्शन किया गया और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की शव यात्रा निकाली गयी। शव यात्रा रेलवे स्टेशन के सामने शहीद स्मारक से गांधी भवन तक निकाली गई और गांधी भवन पहुंच कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका गया।
आप कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदर्शन किया।

अजमेर जिला अध्यक्ष मीना त्यागी ने बताया कि दिन पर दिन देश में महंगाई बढ़ती ही जा रही है लोग पहले ही 2 साल तक करोना का कहर झेल चुके हैं इन 2 सालों में लोगों ने कैसे अपने घर का खर्चा चलाया यह तो वही जानते हैं लोगों की नौकरियां छूट चुकी थी काम धंधे ना के बराबर चल रहे थे। उसके बावजूद भी महंगाई दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। गैस सिलेंडर , पेट्रोल – डीजल, व रोजमर्रा के खाने वाली चीजें के दाम भी आसमान छू रहे हैं। लेकिन नेताओं के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है। लोग महंगाई की वजह से परेशान हो रहे हैं। और यहां तक कि अब गैस पर मिलने वाली सब्सिडी भी अब कई महीनों से बंद है। इन्हीं सब मूलभूत समस्याओं को लेकर आज हमने यह विरोध प्रदर्शन केंद्र सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ किया। आज पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का रेलवे स्टेशन स्थित गांधी भवन के सामने पुतला फूंका गया। और अभी भी अगर सरकार हमारी मांगे नहीं मानती है और महंगाई कम नहीं करती है तो इससे भी बड़ा विरोध प्रदर्शन पार्टी द्वारा किया जाएगा।

अजमेर साउथ विधानसभा अध्यक्ष हेमंत गहरवार ने बताया की आज आम आदमी पार्टी द्वारा महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। यह सरकार को जगाने का व देश में से महंगाई भगाने का शंखनाद था। गैस सिलेंडर व पेट्रोल डीजल और रोजमर्रा के खाने वाली चीजें के दाम दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं कोरोना महामारी से दो चार होते हुए अब देश की जनता को इस वक्त महंगाई की दोहरी मार भी झेलनी पड़ रही है। देश में बेरोजगारी दर 8 से बढ़कर 23.5 प्रतिशत के रेकॉर्ड स्तर तक चली गयी। अब वह इंसान जिसकी महीने की कमाई 7000 से कम है जो कि देश में ज्यादातर लोगों की है भी उसका 3000 रुपए का तो पेट्रोल का खर्चा ही हो जाता होगा। अब वह 890 का महीने का गैस सिलेंडर लाकर क्या तो बचाता होगा और क्या खाता होगा। इन्हीं सब मूलभूत समस्याओं को लेकर आज आम आदमी पार्टी अजमेर द्वारा विरोध प्रदर्शन कर पुतला फूंका गया।

आज के कार्यक्रम में ज़िला सचिव चंदर बालानी , अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष आफाक अली,जिला सह कोषाध्यक्ष राजेश नायक, टैक्सी- टेंपो चालक जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार, ज़िला महिला शक्ति विधि सलाहकार पूनम मेहरा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सचिव ऋषिदत्त शर्मा, चित्तौड़गढ़ महिला शक्ति समन्वयक हिमनंदिनी चौहान , प्रीतम , ललिता मस्तूरिया,दिव्यांशु भट्टाचार्य, इंद्र कुमार, रुखसार, रेनू, हरदेवी, मनीषा, पार्वती, कमला देवी, इंदिरा देवी, राजेश,कांता देवी, मानसिंह तंवर, राजेंद्र सिंह, मोहन सिंह, शकुंतला, निर्मला, आत्माराम, रामप्यारी, मंजू, संजू, राजकुमारी, मधु व साथ ही सैकड़ों कार्यकर्ताओं का सक्रिय योगदान रहा ।

पृथ्वी सिंह नरूका
मीडिया प्रभारी
आम आदमी पार्टी, जिला अजमेर

error: Content is protected !!