केकड़ी 18 सितंबर(पवन राठी) पूर्व प्रधान रिंकू कंवर राठौड़ के साथ मारपीट करने वाले दो आरोपियों को केकड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जांच अधिकारी पुलिस उप अधीक्षक खींव सिंह ने बताया कि 15 अगस्त को केकड़ी निवासी महेश बोयत ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि 15 अगस्त को गांव बाहर रसोई में गजानंद जांगिड़ के यंहा वह रिंकू कंवर व महेंद्र सिंह के साथ कार से ग्राम तसवारिया गया था ।गजानंद के यंहा से लौटते समय कार खड़ी करने को लेकर राजसिंह ने उलाहना दियाकहा सुनी हुई तब तक मोके पर रामसिंह किशोर सिंह ने जाती सूचक शब्दो से अपमानित किया मारपीट की कार में पीछे बैठी रिंकू कंवर को कार के बाहर खिंच लिया अभद्र व्यवहार किया कार की चाबी निकाल ली।इनकी हरकतों का विरोध करने पर रामसिंह किशोर सिंह व अन्य ने महेश बोयत महेंद्र सिंह व रिंकू कंवर के साथ मारपीट की ।केकड़ी पुलिस द्वारा जाती सूचक शब्दो से अपमानित करने मारपीट करने के आरोप में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।जांच के बाद शुक्रवार शाम को केकड़ी पुलिस ने राम सिंह व किशोर सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया न्यायालय द्वारा दोनो आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।