श्री दिगम्बर जैन महासमिति ने जन उपयोग हेतु इक्कावन कुर्सियां भेंट की

श्री दिगम्बर जैन महासमिति अजमेर द्वारा ज्ञानोदय तीर्थक्षेत्र नारेली समिति को जन उपयोग हेतु इक्कावन आकर्षक कुर्सियां भेंट की
समिति के महामंत्री कमल गंगवाल ने बताया कि दशलक्षण महापर्व के मंगलमय अवसर पर उत्तम त्याग के दिन श्रीमान सुशीलचन्द जी सन्दीपकुमार जी गोधा संस्कार साड़ीज सूरत (अजमेर निवासी) वालों ने श्री संदीप जी गोधा के पुत्र श्री संवर जैन की पुण्य स्मृति में एवम ज्ञानोदय तीर्थक्षेत्र नारेली प्रभारी ब्रह्मचारी भईया श्री सुकान्त जी जैन की प्रेरणा से एवम समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ताराचंद जी सेठी के संयोजन में ज्ञानोदय तीर्थ क्षेत्र नारेली में 51 कुर्सियां भेंट की गई

समिति अध्यक्ष अतुल पाटनी ने सेवा सहयोगी सुशील कुमार संदीप कुमार गोधा परिवार के सेवाभाव की प्रसंशा करते हुए बताया कि इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष श्रीयांश पाटनी, नितेश सेठी,प्रिया सेठी सहित ज्ञानोदय समिति के सदस्य मौजूद रहे
अंत मे सुकान्त भईया ने ज्ञानोदय परिवार की ओर से आभार ज्ञापित किया
अतुल पाटनी अध्यक्ष
कमल गंगवाल महामंत्री

error: Content is protected !!