अजमेर ( ) अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवा दल जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी ने बताया की अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल जी देसाई के आदेशानुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेम सिंह शेखावत ने राजस्थान में 11 लाख सेवादल के वर्दीधारी सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है | जिसके तहत अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल को जिले में 30,000 सेवादल कार्यकर्ता सदस्य बनाये जाने का लक्ष्य दिया गया है |आज किशनगढ़ कांग्रेस कार्यालय में सदस्यता अभियान की शुरुआत राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक एवं अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल के प्रभारी बज्र मोहन खत्री व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र अडवाना ने किशनगढ़ कांग्रेस कार्यालय में सेवादल कार्यकर्ताओं की बैठक के साथ प्रारंभ किया |इस अवसर परअजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल के प्रभारी प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक बृज मोहन खत्री ने बताया कि कांग्रेस सेवा दल को प्रत्येक वार्ड एवं प्रत्येक ग्राम पंचायत तक विस्तार किया जाएगा एवं आगामी समय में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सेवादल कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर कांग्रेस सेवा दल के अनुशासित कार्यकर्ताओं को तैयार किया जाएगा | मीटिंग का संचालन अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष जय शंकर चौधरी ने किया इस बैठक में किशनगढ़ नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, पार्षद प्राणेश कुमार सेन,पार्षद जगदीश जीनगर,पार्षद केसरीमल डुकिया, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सफी मोहम्मद, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष हमीदा बानो ,विवेक कड़वा, मुख्तार मिर्जा, जितेंद्र चौधरी नसीराबाद प्रभारी, सम्राट सरवर खान ,नासिर हुसैन ,मनोज पवार, अजीज मोहम्मद, सिकंदर, निजामुद्दीन ,इमामुद्दीन ,गुमान सिंह राजपुरोहित ,छोटू सिंह रावत उपस्थित थे|
जय शंकर चौधरी
जिला अध्यक्ष
अजमेर देहात जिला कांग्रेस सेवादल
9414002006