अजमेर कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता व मानव अधिकार परिषद के अध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने नगर निगम प्रशासन व जिला प्रशासन से अजमेर शहर में तेजी से फैल रहे डेंगू महामारी पर अविलंब रोक लगाने हेतु उचित कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि सभी 80 वार्डों में दवाइयों का छिड़काव शीघ्र अति शीघ्र तेजी से कराया जाए जितने भी पानी भराव के क्षेत्र हैं उस पर दवाई दिलवाई जाए डेंगू के मच्छर तेजी से बढ़ रहे हैं प्रशासन अभी तक इस और कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है रोजाना समाचार पत्रों, सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर डेंगू मरीजों के समाचार आ रहे हैं दिनोंदिन मरीजों की बढ़ोतरी होती जा रही है लोग अपने परिजनों के लिए ब्लड बैंक व सोशल मीडिया पर खून की मांग करते हुए देखे जा रहे हैं ऐसे में प्रशासन इस और शीघ्र ध्यान दें ।
शैलेश गुप्ता ने कहा कि इस बारे में उनके द्वारा जिला प्रशासन, संभागीय आयुक्त, मुख्यमंत्री को सोशल मीडिया के द्वारा एवं राजस्थान संपर्क पोर्टल पर एवं विभिन्न माध्यमों से अपनी शिकायत दर्ज करा दी है।