नवपदस्थापित न्यायाधीश मर्यादा शर्मा का हुआ अभिनंदन

केकड़ी 8 नवम्बर (पवन राठी)दीपावली के अवसर पर आज बार एसोसिएशन केकड़ी की और से बार और बैंच का स्नेहमिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ।साथ ही नवपदस्थापित न्यायाधीश मर्यादा शर्मा का स्वागत कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ। जिसमें बार अध्यक्ष चेतन धाभाई की अगुवाई में वरिष्ठ अधिवक्ता मगन लाल लोधा,उपाध्यक्ष महेंद्र चौधरी व सचिव सीताराम कुमावत ने सबसे पहले नवपदस्थापित न्यायाधीश मर्यादा शर्मा को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत-अभिनंदन किया।कार्यक्रम में बार संघ की तरफ से अध्यक्ष चेतन धाभाई,एमएम नकवी,सोनू सैन ने अपर जिला न्यायाधीश संख्या एक अम्बिका सोनी,अपर जिला न्यायाधीश संख्या दो कुंतल जैन,अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या एक युवराज सिंह,अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या दो कविता राणावत को माल्यार्पण व पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर बार के वरिष्ठ सदस्य राजेन्द्र अग्रवाल, मोहम्मद सईद नकवी,हेमंत जैन,नवल किशोर पारीक,डॉ.मनोज आहूजा, सोनू सैन ने संबोधित करते हुए कहा कि बार और बैंच के मध्य सौहार्दपूर्ण संबंध होंगे तभी हम आम जनता को न्याय रूपी प्रसाद परोस सकेंगे।न्यायाधीश युवराज सिंह ने केकड़ी बार की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके लगभग एक साल का कार्यकाल बेहतरीन तरीके से बीता है क्योंकि यहां की बार अच्छी है।उन्होंने यह भी कहा कि यहां के अधिवक्तागण अपने मुवक्किलों की पैरवी कड़ी मेहनत के साथ करते हैं जिससे उन्हें भी सीखने का मौका मिलता है।न्यायाधीश कविता राणावत ने भी बार की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि बार और बैंच के सौहार्दपूर्ण रिश्तों में केकड़ी का नाम सदैव अव्वल नम्बर पर लिया जाता है,यहां आने के बाद हकीकत देखने को मिली है।नवपदस्थापित न्यायाधीश मर्यादा शर्मा ने कहा कि केकड़ी में बार और बेंच का अदभुत सांमजस्य है जो अत्यंत सराहनीय है।उन्होंने कहा कि मेरी पहली पोस्टिंग है और मेरे लिए यह खुशी की बात है जो मुझे केकड़ी में पदस्थापन मिला है।बार अध्यक्ष चेतन धाभाई ने कहा कि बार और बैंच के मधुर संबंधों से ही हम आमजन को न्याय दिलवा सकते हैं जो न्याय प्रशासन के लिए आवश्यक है।इस अवसर पर केकड़ी बार के वरिष्ठ अधिवक्ता एम.एस.नकवी,राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल,मगनलाल लोधा, हेमन्त जैन,लोक अभियोजक भंवर सिंह राठौड़,परवेज नकवी,हेमराज कानावत,बिशन सिंह राजावत, सत्यनारायण हावा,निर्मल चौधरी, नितिन जोशी,गजराज सिंह कानावत, पवन सिंह भाटी,गजराज सिंह कानावत,हनुमान शर्मा,दशरथ सिंह काण्डलोट,अशोक पालीवाल,मोहिंदर जोशी,शिवप्रताप सिंह राठौड़,अनुराग पांडेय,भैरू सिंह राठौड़, पवन राठी अतुल दाधीच प्रह्लाद वर्मा शिवप्रसाद पाराशर विजयेंद्र पाराशर -सोनू सैन आदि मौजूद थे।कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन डॉ.मनोज आहूजा एडवोकेट ने किया।

error: Content is protected !!