ग्रेट भीम लखनऊ / 07/11/2021
सरोजनी नगर:स्थान गौरी कानपुर रोड़ स्थित हीरालाल यादव बालिका महाविद्यालय में प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा रोककर राष्ट्रीय महासचिव व प्रभारी लखनऊ मण्डल राम सिंह यादव ने फूल-मालाओं व पुष्प वर्षा से किया विषाल स्वागत।
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा हमारे कार्यकताओं का सम्मान मिलेगा तो हम सपा से गठबंधन के लिए तैयार हैं, कानपुर देहता से निकली रथ यात्रा विभिन्न मार्गो पर स्वागत, गौरी बाजार स्थित हीरालाल बालिका डिग्री कालेज में सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा के चौथे चरण हुआ समापन।
उन्होनें कहा कि वर्तमान लोहियावादी ही गरीबों नौजवानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। हम समाजिक परिवर्ततन रथ लेकर चल रहे हैं इसमें सर्व समाज को न्याय दिलाने व प्रत्येक घरों में बी0ए0 पास डिग्री युवक बेरोजगारों को नौकरी देने का कानून लायेंगे। अध्यक्ष ने गरीबों को मुफ्त बिजली और पानी देने का वादा भी किया और मोदी व योगी भाजपा के नाकामियों पर निषानां साधते हुऐ कहा मोदी ने बेरोजगारों को प्रत्येक वर्ष दो करोड़ नौकारियां बाटनें का वादा किया था वह सब फेल चूके हैं आज किसान मजबूर होकर इफको खाद की बोरियां ब्लैक में खरीद रहें हैं। ब्लैकिया सक्रिय व कानून व्यवस्था ध्वस्त हैं। नौकरशाही नही सुन रही जनता की दुखःदर्द की आवाज।
अध्यक्ष शिवपाल ने कहा मोदी व योगी सरकार को कोरोना की महामारी आने की एक वर्ष पहले से जानकारी थी उसके वाबजूर सरकार के पास कोई इंतजाम नही थे गरीब मजदूरों को अपने हाल पर जीने व कोरोना से लड़ने के लिए छोड़ दिया था । उन्होने कहॉ सरकार के पास अस्पतालों में आक्सीजन व रेमेडेसिविर इंजेक्षन नही थे व दवाईयां बाजारों में ब्लैक में बिक रही थी जिसके पास पैसा था बस वही इलाज करवा पा रहे थे। कोरोनाकाल में सरकार के पास श्मषान घाट में लकड़ियां नही थीं व कोरोनाकाल में लगभग दस करोड अपने-अपने घरों में लौटे गरीब,मजदूऱ लोग रोजगार के लिए दर-दर भटक रहें। बढ़ती महंगाई व सिलेण्डरों के भाव आसमान छू रहें है जिससे गरीबों को घर के चूल्हा जलाने व रोटियां पकाने में हालत खराब हो रही है।
समाजसेवी स्व.हीरालाल यादव के कनिष्ठ पुत्र व प्रसपा राष्ट्रीय महासचिव राम सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव को चांदी के मुकुट पहनाकर राजतिलक लगाकर तलवार व गदा भेंट किया। राम सिंह ने अपने उद्बोधन में हुंकार भरते हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी विश्वास दिलाया और कहा जिसकी पार्टी विधानसभा में सरोजनी नगर चुनाव के लिये मैदान में उतारेगी उसी को क्षेत्र की जनता चुनाव जिताने का काम करेंगे कुॅ राम सिंह ने गर्मजोशी के साथ कहा गौरी गॉंव की वही धरती हैं जहां समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव को सिक्कों से तौलकर विशाल जनसभा के माध्यम से नेताजी का स्वागत किया गया था नेताजी का राजनीति शिखर की स्थापना हुई थी। अब प्रसपा की विजयी की बारी है। रथ यात्रा के चलते लोगों को घण्टों जाम से जूझना पड़ा।
इस अवसर पर प्रसपा राष्ट्रीय महासचिव आदित्य सिंह यादव, पूर्व मंत्री कुॅवर वीरेन्द्र सिंह प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री सुन्दर लाल लोधी, प्रदेष अध्यक्ष अजय त्रिपाठी (मुन्ना) मंच संचालक अधिवक्ता एड.उमेश यादव, जिला सचिव हरिनाम सिंह यादव,पूर्व प्रधान आर.के सिंह साहित आदि हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी गण मौजूद रहें।