दिव्यांग बच्चें बढायेंगे फुटबॉल में राजस्थान का गौरव

फुटबॉल टीम चयन केम्प
अजमेर, 9 नवम्बर 2021 ,राजस्थान महिला कल्याण मण्डल चाचियावास द्वारा संचालित मीनू मनोविकास मन्दिर इन्क्लूसिव स्कूल के तहत स्पेशल ओलम्पिक भारत राजस्थान के तत्वाधान में नेशनल हेतु फुटबॉल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता राजस्थान स्टेट टीम चयन हेतु केम्प का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ मुकेश कुमार, पी.इे.इे.ओ, राजकीय उच्चा माध्यमिक विद्यालय, चाचियावास ,राजू सुमि़त्रा पारिक, शारीरिक शिक्षक, भगवान सहाय शर्मा, खेल निदेशक, ऑलेम्पिक भारत राजस्थान, राकेश कुमार कौशिक आदि द्वारा किया गया। संस्था निदेशक, राकेश कुमार कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि केम्प में राज्य स्तरीय टीम का चयन किया जायेगा जो नेशनल लेवल पर राजस्थान के लिये खेलेगी, इस कैम्प में अजमेर व जोधपुर के बच्चों नें भाग लिया। केम्प में मंजुला कंवर कोच, ऊषा कंवर, सन्नी कान्हेंकर, ईश्वर शर्मा व सागर कॉलेज के विद्यार्थियों का रहा सहयोग रहा।

error: Content is protected !!