मुंबई, 09 नवंबर, 2021 – स्कॉडा ऑटो ने आज अपने नए वाहन के इंटीरियर डिजाइन स्केच जारी किए हैं, जो नई स्लाविया के वर्ल्ड प्रीमियर से पहले इसकी पहली झलक पेश करते हैं, जिसका लोगों को लंबे समय से इंतजार है। इस प्रीमियम मिड-साइज सेडान का केबिन स्कॉडा के मौजूदा इंटीरियर कॉन्सेप्ट को दर्शाता है, जिसे बिल्कुल नए डिजाइन एलिमेंट्स के साथ ब्रांड के दूसरे मॉडल के वाहनों में भी देखा जा सकता है। इनमें एकदम अनोखे और गोलाकार एयर वेंट्स, तुलनात्मक रूप से अलग रंग की एकदम सीधी डेकोरेटिव ट्रिम, और बिनेकल पर उभरे हुए वर्ड-मार्क शामिल हैं।
स्कॉडा के इस मॉडल के इंटीरियर में फ्री-स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट डिस्प्ले आकर्षण का केंद्र है, जो स्पष्ट रूप से नई स्कॉडा स्लाविया के केबिन में एकदम अनोखा दिखाई देता है। 25.4 सेंटीमीटर के टचस्क्रीन डिस्प्ले के ठीक नीचे एक कैरेक्टर लाइन है, जो स्कॉडा ग्रिल के सिल्हूट को संदर्भित करता है। डिस्प्ले को ऑपरेट करते समय यह हैंड-रेस्ट के रूप में भी काम करता है। ज्यादा चौड़े और बड़े आकार के केबिन ब्रांड की सबसे बड़ी विशेषता हैं, जिसे तुलनात्मक रूप से अलग रंग की एकदम सीधी और तैरती हुई प्रतीत होने वाली ट्रिम स्ट्रिप और भी खूबसूरत बना देती है, जो दोनों तरफ मौजूद एकदम अनोखे और गोलाकार एयर वेंट्स तक फैली हुई है। दो-स्पोक वाले मल्टीफ़ंक्शन स्टीयरिंग व्हील के पीछे डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर का डिस्प्ले भी नजर आता है।
कुशाक की तरह, स्कॉडा स्लाविया भी स्थानीय तौर पर विकसित एवं निर्मित MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर आधारित है। स्कॉडा ऑटो ने भारतीय बाजार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए फोक्सवैगन ग्रुप के मॉड्यूलर ट्रांसवर्स मैट्रिक्स के इस वर्जन को तैयार किया है। पुणे स्थित स्कॉडा ऑटो टेक्नोलॉजी सेंटर द्वारा इसे तकनीकी रूप से विकसित किया गया है।