लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा नागफानी स्थित आनंद गोपाल गऊशाला की अशक्त गऊमाताओ को हराचारा,जौ का दलिया एवम गऊमाता का प्रिय व्यंजन गुड़ का अर्पण किया गया।
कार्यक्रम संयोजक लायन अतुल पाटनी ने बताया कि गोपाष्टमी पर्व के अवसर पर गऊ माताओ की सेवा करना विशेष हितकारी होता हैं इसलिए क्लब अध्यक्ष लायन निलेश अग्रवाल एवम समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल के सहयोग से उपरोक्त सेवाकार्य सम्पन्न कराया गया
क्लब सचिव लायन विष्णुप्रकाश पारीक ने सेवा सहयोगी लायन साथियो के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए बताया कि इस अवसर पर पार्षद ज्ञान सारस्वत,क्लब अध्यक्ष लायन निलेश अग्रवाल एवम क्लब के संस्थापक सदस्य लायन अतुल पाटनी व सचिव लायन विष्णु प्रकाश पारीक आदि ने सेवा दी।
लायन निलेश अग्रवाल अध्यक्ष
लायन विष्णुप्रकाश पारीक सचिव