जवाहर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष रिजु झुनझुनवाला* के निर्देशानुसार फाउंडेशन द्वारा चलाई जा रही मुहिम” *वी सैलूट करोना वैरीयस* “कार्यक्रम के तहत कोरोना काल में किए गए रचनात्मक और बेहतरीन काम के लिए सम्मानित किया जाता रहा है इसी क्रम में आज आरवीआरएस मेडिकल कॉलेज भीलवाड़ा में आरटीपीसीआर टेस्ट के दौरान डॉक्टर सपोर्टिंग स्टाफ तथा कर्मचारी गण सभी ने एकजुटता के साथ भीलवाड़ा मॉडल को सफल बनाने मे जीतोड़ मेहनत की जिसके परिणाम स्वरूप भीलवाड़ा आज अपने विजय लक्ष्य को प्राप्त कर सका गौरतलब बात है कि जब करो ना संक्रमण वर्ष 2020 में आया तो उस समय ना ही कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी टीम ट्रेंड थी और सशक्त थी परंतु अपने दृढ़ इच्छाशक्ति और बेहतरीन टीम मैनेजमेंट से सभी लोगों ने कोरोनावायरस टेस्ट के लिए अपना बेहतरीन योगदान दिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल डांगी थे कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर पवन कुमार विशेष अतिथि डॉक्टर शलभ कुमार शर्मा पूर्व प्रधानाचार्य एवं विभागाध्यक्ष डॉक्टर मदन लाल आसेरी
विभागाध्यक्ष राजस्थान मेडिकल रिलीफ सोसायटी मेडिकल कॉलेज एवं महात्मा गांधी हॉस्पिटल के सदस्य हैं मोहम्मद हारून रंगरेज ने की इस अवसर पर एलएनजे ग्रुप के ओएसडी रजनीश वर्मा और माइक्रो बायोलॉजी के अध्यक्ष डॉक्टर वर्षा मौजूद थी इस अवसर पर डॉक्टर वर्षा ने बताया किस प्रकार कॉलेज में टीम को ट्रेन की गई और आरटी पीसीआर टेस्ट की कैपेसिटी आज बढ़कर 4000 सैंपल प्रतिदिन करने की क्षमता विकसित की है गौरतलब बात है कि ग्रुप के ओएसडी और फाउंडेशन के प्रभारी रजनीश वर्मा ने बताया अब तक भीलवाड़ा में 3000 लोगों को विभिन्न विभागों में सम्मानित किया जा चुका है और यह श्रृंखला जारी है