शर्मा राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रमुख नियुक्त

अजमेर 30 नवम्बर ( )। राष्ट्रीय कवि संगम के अजमेर जिलाध्यक्ष ललित कुमार शर्मा को संस्था का राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रमुख नियुक्त किया गया है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश जी मित्तल, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अशोक बत्रा जी और सह महामंत्री महेश शर्मा जी ने इस आशय का नियुक्ति पत्र जारी करते हुए शर्मा से राष्ट्रीय स्तर पर संस्था के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित होने का आह्वान किया है।
ललित कुमार शर्मा को राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रमुख नियुक्त करने पर राष्ट्रीय कवि संगम के राजस्थान इकाई के अध्यक्ष और विधायक जोगेश्वर गर्ग जी, संस्था के प्रदेश महामंत्री किशोर पारीक जी, संस्था के राष्ट्रीय वित्त सचिव और एकल विधालय अभियान के बजट प्रभारी अश्विनी कुमार जी अग्रवाल, दिल्ली के साहित्यकार व हास्य कवि प्रवीण कुमार जी आजाद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दिल्ली प्रांत के पूर्व अध्यक्ष कपिल गर्ग जी, संस्था के जिला उपाध्यक्ष कंवल प्रकाश जी किशनानी, महामंत्री नरेंद्र भारद्वाज जी, सप्तक संस्था के मार्गदर्शक सुनील दत्त जी जैन, संरक्षक नरेंद्र कुमार जी जैन, उम्मेद सिंह जी तोमर, भारतीय सिंधु सभा के राष्ट्रीय महामंत्री महेंद्र कुमार जी तीर्थाणी, नाट्य वृंद के उमेश कुमार चौरसिया जी सहित अन्य ने शुभकामनाएं देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।
संस्था के राष्ट्रीय मंत्री व ओजस्वी कवि योगेंद्र शर्मा जी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, राष्ट्रीय कवि संगम का ध्येय वाक्य राष्ट्र जागरण धर्म हमारा यशस्वी होगा। ललित कुमार शर्मा कला और साहित्य की सेवा करते हुए निश्चित रूप से इस बात को चरितार्थ करेंगे कि तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें ना रहें।

कंवल प्रकाश किशनानी
उपाध्यक्ष
राष्ट्रीय कवि संगम अजमेर ईकाई

error: Content is protected !!