सुरेंद्र दुबे की स्मृति में काव्य महोत्सव 23 को

पद्मश्री अशोक ‘चक्रधर’ को दिया जाएगा श्री सुरेन्द्र दुबे स्मृति ‘व्यंग्य रत्न’ सम्मान
केकड़ी 11 दिसम्बर(पवन राठी)
जिले के विश्वविख्यात हास्य कवि एवं संवेदनशील गीतकार स्व. श्री सुरेन्द्र दुबे की तृतीय पुण्य तिथि के परिप्रेक्ष्य में श्री सुरेन्द्र दुबे स्मृति संस्थान द्वारा भव्य सम्मान समारोह एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। ‘‘श्री सुरेन्द्र दुबे स्मृति संस्थान के सचिव डाॅ. अविनाश दुबे ने बताया कि संस्थान के पदाधिकारियों की आज हुई वर्चुअल बैठक में यह निर्णय लिया गया कि गुलगांव जैसे छोटे से गांव में पैदा हो कर पूरी दुनिया में अजमेर जिले का मान बढ़ाने बाले अप्रतिम कवि, गीतकार एवं साहित्यकार स्व. दुबे की स्मृति में इस वर्ष भी भव्य आयोजन 23 दिसम्बर को किया जाएगा। इस अवसर पर देष के प्रतिष्ठित व्यंग्कार एवं साहित्यकार पद्मश्री अशोक चक्रधर-नई दिल्ली को श्री सुरेन्द्र दुबे की स्मृति में स्थापित तृतीय ‘व्यंग्य रत्न’ सम्मान एवं नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। अब तक यह प्रतिष्ठित पुरस्कार देश के ख्याति प्राप्त हास्य कवि श्री सुरेन्द्र षर्मा-नई दिल्ली तथा प्रतिष्ठित फिल्मी गीतकार संतोष आनंद को प्रदान किया गया था जिसमें एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपए नगद एवं प्रतीक चिन्ह आदि दिए गए। देश भर में किसी कवि की स्मृति में व्यक्तिगत संस्थान द्वारा दिए जाने वाले पुरस्कारों में यह सबसे बड़ी राशि का पुरस्कार है। कमेटी ने यह भी निर्णय लिया कि स्व. दुबे एक संवेदनशील गीतकार होने के साथ-साथ हास्य-व्यंग्य के कवि भी थे अतः इस वर्ष यह पुरस्कार किसी प्रतिष्ठित व्यंग्यकार को दिया जाएगा तथा देश के नामचीन कवियों को आमंत्रित किया जाएगा। इस अवसर को भव्य और श्रेष्ठतर बनाने हेतु कमेटियों का भी गठन किया गया है। महोत्सव के रूप में आयोजित होने वाले इस आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।
बैठक में संस्थान के अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश दुबे सचिव डाॅ.अविनाश, प्रमुख मानद सदस्य ख्याति प्राप्त साहित्यकार एवं कवि श्री कैलाश मण्डेला, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवयित्रि डाॅ.कीर्ति काले एवं स्थानीय गणमान्य सदस्य सुरेन्द्र जोशी,सत्यनारायण चौधरी, अनिरुद्ध दुबे, ब्रजराज शर्मा,सत्यनारायण सोनी,राधे श्याम अहीर, मुकेश मूंदडा,आशुतोष शर्मा, सीताराम गुप्ता,कैलाश खण्डेलवाल, विजय मूलचंदानी, सद्दाम, आशुतोष मंत्री,ब्रजेश राठी ने भाग लिया।

error: Content is protected !!