कवि सम्मेलन ‘‘एक शाम भगवान श्रीराम के नाम’’ का आयोजन 25 को
अजमेर 19 दिसम्बर। सोसायटी फॉर ऑल राउण्ड प्रमोशन ऑफ निओसोशल एक्टीविटीज ‘‘सपना’’ के तत्वावधान में स्व. श्री जी.आर भारद्व़ाज जी व स्व. श्रीमती कमला देवीजी भारद्वाज की पुण्य स्मृति में एक शाम भगवान श्रीराम के नाम कवि सम्मेलन का आयोजन माल रोड स्थित गौड़ समाज भवन में आयोजित किया जाएगा।
सपना संस्था के अध्यक्ष अनिल भारद्वाज ने बताया कि राष्ट्रीय कवि संगम, सप्तक संस्था व स्वामी समूह के सहयोग से होने वाला यह कार्यक्र्रम 25 दिसंबर को दोपहर डेढ बजे से प्रारंभ होगा ।
राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय सोशल मिडिया संयोजक ललित कुमार शर्मा ने बताया कि भगवान श्रीराम पर आधारित कविताओं की रचनाऐं प्रस्तुत की जाऐगी।
कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि महिलाओं व पुरूषों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई है तथा कवियों के लिए विशाल मंच बनाया गया है।
अनिल भारद्वाज
अध्यक्ष
9414008699