केकड़ी 20 दिसंबर (पवन राठी)रविवार को आयोजित नेत्र जांच शिविर में 145 मरीजो को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया था उनमें से आज
लायंस क्लब केकडी एवं डीडी नेत्र फाउंडेशन कोटा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर के 145 चयनित मरीजों में से सोमवार को डीडी नेत्र फाउंडेशन कोटा में 71 मरीजों के सफल ऑपरेशन हुए । क्लब प्रशासक लायन दिनेश गर्ग ने बताया कि प्रोजेक्ट चेयरमैन लॉयन डॉक्टर बृजेश गुप्ता , लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन एस एन न्याति, लायंस क्लब के सचिव लायन निरंजन चौधरी ,कोषाध्यक्ष लायन जगदीश फतेहपुरिया एवं लायन आसाराम जांगिड़ सभी ने भरती मरीजो की कुशल क्षेम पूंछी व सभी को बिस्कुट वितरित किए व आशीर्वाद प्राप्त किया । शेष रहे 74 मरीजों के मंगलवार को ऑपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपण किए जाएंगे । डीडी नेत्र फाउंडेशन कोटा के संचालक मैनेजर श्रीमती टी. सी. जोन, एडमिनिस्ट्रेटर विकास वर्मा ,कंपाउंडर अनिल सुमन, सुखलाल बलाई, मांगीलाल कुमावत व रामपाल बलाई का सराहनीय सहयोग रहा।