“फ्यूचर माइंड्स” सीएसआर पहल के लिए थिंकस्टार्टअप से गठबंधन किया

मीडियाटेक ने वंचित तबके से 6,000 विद्यार्थियों को उद्यमशीलता कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से “फ्यूचर माइंड्स” सीएसआर पहल के लिए थिंकस्टार्टअप से गठबंधन किया 

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर, 2026– सालाना दो अरब से अधिक कनेक्टेड डिवाइस को ताकत प्रदान कर रही वैश्विक फैबलेस सेमीकंडक्टर कंपनी मीडियाटेक ने “फ्यूचर माइंड्सः पावरिंग दि डिसरप्टर्स ऑफ टुमॉरो” लांच करने के लिए थिंकस्टार्टअप के साथ गठबंधन किया है। इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2026 में पेश इस अग्रणी निगमित सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) पहल के तहत सभी 30 राज्यों में वंचित तबके से आने वाले 6,000 विद्यार्थियों के लिए सालभर डिजिटल उद्यमशीलता शिक्षा कार्यक्रम चलाया जाएगा।

थिंकस्टार्टअप और मैनेजमेंट एंड आंत्रप्रिन्योरशिप एंड प्रोफेशनल स्किल्स काउंसिल (एमईपीएससी) से ताकत प्राप्त यह पहल कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए डिजाइन किया गया है। इसे सभी सरकारी और फाउंडेशन से सहायता प्राप्त समुदायों में चलाया जाएगा जिसमें एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय और पीएम श्री विद्यालय शामिल हैं।

यह समग्र कार्यक्रम स्कूली विद्यार्थियों को एक व्यवस्थित पाठ्यक्रम प्रदान करता है जिसमें मौलिक विचार, व्यवसाय की बुनियादी बातें और फाइनेंस शामिल हैं। मुख्य पाठ्यक्रम के साथ प्रतिभागियों को आईआईटी के पूर्व छात्र संस्थापकों द्वारा आयोजित लाइव मास्टरक्लास, गाइडेड टीएस आइडिया लैब और अपनी अवधारणाओं को बेहतर बनाने के लिए हर महीने होने वाले पिच डे का फायदा मिलेगा। यह पहल, मई 2027 में छात्रों के शुरू किए गए उद्यमों के राष्ट्रीय प्रदर्शन के साथ पूरी होगी। संयोग से उसी समय दुनियाभर में मीडियाटेक की 30वीं वर्षगांठ भी मनाई जाएगी।

मीडियाटेक इंडिया के प्रबंध निदेशक अंकु जैन ने कहा, “मीडियाटेक का बिजनेस इस सोच पर आधारित है कि विचारों को ऐसी टेक्नोलॉजीज़ में बदला जाए जो एक अरब डिवाइस तक पहुंचे। फ्यूचर माइंड्स इसी सोच को 30 राज्यों के सरकारी और कमजोर आर्थिक स्थिति वाले 6,000 स्कूली बच्चों के दिमागों तक पहुंचाता है और उन्हें अपने विचारों को व्यवसाय में बदलने के लिए जरूरी साधन देता है। मीडियाटेक हमेशा से युवाओं को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है और इस तरह की पहल स्वाभाविक रूप से विकसित भारत की ओर भारत की यात्रा का समर्थन करती है।”

थिंकस्टार्टअप के सह संस्थापक श्री संजीव शिवेश ने कहा, “थिंकस्टार्टअप में हमारा हमेशा से यह विश्वास रहा है कि उद्यमशीलता जीवन का एक आवश्यक कौशल है। मीडियाटेक एक ऐसा उपाय चाहती थी जिसे राष्ट्रीय स्तर पर लागू किया जा सके और वह कमजोर तबके के युवाओं तक पहुंच सके। हमारा ई-स्कूल प्लेटफॉर्म इस सोच के बिल्कुल अनुकूल था। अगले एक साल के दौरान, हम 8वीं से 12वीं तक के किशोरों को असल मार्गदर्शन के साथ मौलिक विचार सीखने, उन्हें बनाने और उन्हें पेश करने का मौका देंगे। इस कार्यक्रम का समर्थन करने के लिए हम मीडियाटेक के बहुत आभारी हैं और उम्मीद करते हैं कि हमारे युवा भारत को आगे ले जाने वाले कुछ अनूठे समाधानों के साथ दुनिया को प्रेरित करेंगे।”

जैसे जैसे यह पहल पूरे देश में चरणबद्ध तरीके से शुरू हो रही है, यह उद्यमता की शिक्षा को लोकतांत्रिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मीडियाटेक का फ्यूचर माइंड्स प्रोग्राम भारत में डिजिटल समावेश और युवाओं के सशक्तिकरण के प्रति कंपनी की व्यापक प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!