उत्तर पश्चिम रेलवे, अजमेर मंडल द्वारा मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर संचालित आरक्षण काउंटरों (पीआरएस) के कार्य समय में परिवर्तन किया जा रहा है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री मिहिर देव के अनुसार मंडल के अजमेर, भीलवाड़ा, उदयपुर सिटी और आबूरोड स्टेशनों पर वर्तमान में रात्रि 10:00 बजे तक संचालित होने वाले एक-एक आरक्षण काउंटर का समय 16 अक्टूबर 2026 से परिवर्तित कर रात्रि 08:00 बजे तक कर दिया जाएगा। रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे आरक्षण केंद्र पर आने से पूर्व बदले हुए समय का ध्यान रखें।
*मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर*