बीएमडब्ल्यू गोल्फ कप 2026 इंडिया के विजेता वर्ल्ड फ़ाइनल में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे

गुरुग्राम,अक्टूबर 2026: बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने आज गुरुग्राम के डीएलएफ गोल्फ़ एंड कंट्री क्लब में आयोजित बीएमडब्ल्यू गोल्फ़ कप 2026 फ़ाइनल के विजेताओं की घोषणा की। कैटेगरी ए से अनीश भुजले और कैटेगरी बी से विकास महाजन ने अपनी-अपनी हैंडीकैप कैटेगरी में जीत हासिल की। वे मार्च 2027 में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले बीएमडब्ल्यू गोल्फ़ कप वर्ल्ड फ़ाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस अवसर पर श्री हरदीप सिंह ब्रार, प्रेज़ीडेन्ट एवं सीईओ, बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने कहा, “ बीएमडब्ल्यू गोल्फ़ कप खेल में बेहतरीन प्रदर्शन के जश्न से कहीं बढ़कर है। यह परफ़ॉर्मेंस, जुनून और बीएमडब्ल्यू कम्युनिटी की क्षमता की अभिव्यक्ति करता है। इस साल, टूर्नामेंट ने एक नया मुकाम हासिल किया है। यह टूर्नामेन्ट देश भर से गोल्फ के 2,300 शौकीनों को एक मंच पर लेकर आया और 40 बेहतरीन खिलाड़ी नेशनल फ़ाइनल में पहुँचे। मैं इस शानदार कामयाबी के लिए विजेताओं को बधाई देना चाहूंगा। वे विश्वस्तरीय मंच पर वर्ल्ड फ़ाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं, तथा पूरी बीएमडब्ल्यू कम्युनिटी का गर्व और समर्थन उनके साथ है। बीएमडब्ल्यू गोल्फ़ कप जैसे खास अनुभवों के ज़रिए, हम अपने ग्राहकों को एक साथ लाकर ऐसे यादगार पल बनाते हैं जो बीएमडब्ल्यू की भावना को दर्शाते हैं।”

नेशनल फ़ाइनल में 40 गोल्फ़र्स शामिल हुए, जिन्होंने चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, दिल्ली, वड़ोदरा, जयपुर, बेंगलुरु, लखनऊ, पटना, कोलकाता और गुरुग्राम के शानदार गोल्फ़ कोर्स में आयोजित रीजनल टूर्नामेंट्स के ज़रिए क्वालिफ़ाई किया था। इस सीज़न में 2,300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया; फ़ाइनलिस्ट्स ने राष्ट्रीय सम्मान हासिल करने के लिए मुकाबला किया, जिन्हें ठडॅ गोल्फ़ कप के सबसे बड़े मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।

फ़ाइनल मैच में, हैंडीकैप कैटेगरी ए (12 तक) में अनीश भुजले ने खि़ताब जीता, जबकि हैंडीकैप कैटेगरी बी (13-28) में विकास महाजन ने जीत हासिल की। ये दोनों चैंपियन बीएमडब्ल्यू गोल्फ़ कप वर्ल्ड फ़ाइनल में ‘टीम इंडिया’ बनाएँगे और अन्य देशों के गोल्फ़रों के साथ मुकाबला करेंगे।

बीएमडब्ल्यू गोल्फ़ कप, दुनिया की सबसे बड़ी एमेच्योर गोल्फ़ टूर्नामेंट सीरीज़ में से एक है। इसकी शुरुआत पच्चीस साल पहले ब्रिटेन में हुई थी, जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जाने से पहले पाँच साल तक इसी तरह जारी रही। यह टूर्नामेंट यूके में बीएमडब्ल्यू इनविटेशन टूर्नामेंट के रूप में शुरू हुआ था। आज यह टूर्नामेन्ट ग्लोबल सीरीज़ का रूप ले चुका है, जिसके तहत 40 देशों में 1,00,000 खिलाड़ियों के साथ 1,000 क्वालिफ़ाइंग टूर्नामेंट होते हैं। हर देश के बेहतरीन खिलाड़ी मुख्य इवेंट, बीएमडब्ल्यू  गोल्फ़ कप वर्ल्ड फ़ाइनल के लिए क्वालिफ़ाई करते हैं, जहाँ तीन कैटेगरीज़ में इंडीविज़ुअल टाइटल के लिए मुकाबला होता है।

बीएमडब्ल्यू गोल्फ़ कप 2026 में दो कैटेगरीज़ हैंः कैटेगरी ए (12 तक के हैंडीकैप के लिए) और कैटेगरी बी (13 से 28 के हैंडीकैप के लिए)। अलग-अलग हैंडीकैप कैटेगरी के विजेता नेशनल फ़ाइनल के लिए क्वालिफ़ाई करते हैं। नेशनल फ़ाइनल में दोनों हैंडीकैप कैटेगरी के विजेता बीएमडब्ल्यू गोल्फ़ कप के वर्ल्ड फ़ाइनल में हिस्सा लेने के लिए क्वालिफ़ाई करते हैं।

 

 

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!