जब युवा पीढ़ी उठ खड़ी होगी तब ही बनेगा हमारा देश विश्वगुरू- व्यास

7वीं अखिल भारतीय सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मृति शूटिंग प्रतियोगिता सम्पन्न
विजेता शूटर हुए नगद पुरस्कारों से भी पुरस्कृत

अजमेर 01 जनवरी। राजस्थान सरकार के पूर्व वित्तिय सलाहकार गोविंद देव व्यास ने यहां कहा कि जब युवा पीढ़ी उठ खड़ी होगी तब ही हमारा देश विश्वगुरू बनेगा। उन्होंने युवाओं को आवाह्न किया कि वह जीवन क लक्ष्य को अर्जीत करने से पहले सही लक्ष्य का चयन करे।
करणी स्पोर्टर्स शूटिंग एंड एडवचर्स एकडमी के तत्वावधान में आयोजित 7वीं अखिल भारतीय सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मृति शूटिंग प्रतियोगिता के समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि श्री व्यास ने उक्त उद्बोधन दिया। उन्होेंने कहा कि युवा पीढ़ी की सजृन्ता को सही दिशा दी जाए जिससे उपकी पूरी शक्ति देश को बनाने में काम आ सके।
इस अवसर पर प्रतियोगिता के संयोजक कंवल प्रकाश किशनानी ने कहा कि पांच दिवसीय प्रतियोगिता में देशभर में 700 से अधिक युवा निशानेबाजों ने भाग लेकर नया कीर्तिमान बनाया है। आगामी वर्षों में इसका स्वरूप अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर किया जायेगा। समारोह के विजेताओं को पदक एवं ट्रॉफियों के साथ-साथ एक लाख रूपये से भी अधिक नगद इनामी राशि प्रदान की गई।
आयोजन सचिव हिम्मत सिंह राठौड के अनुसार प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे। चैम्पियन ऑफ चैम्पियन आईएसएसएफ पिस्टल-स्वर्ण अमित शर्मा (भरतपुर), रजत- मोहित एवं कांस्य-हर्षिता भार्गव (दोनों जयपुर)। राइफल-स्वर्ण-दिव्यांशी, रजत-मिनल चौहान (दोनों जयपुर), कांस्य-अभिजित जोधा (अजमेर)। एनआर पिस्टल- स्वर्ण-चेतन त्यागी (उत्तर प्रदेश), रजत-शिवानी राठौड एवं कांस्य निदिता (दोनों अजमेर)। एनआर राइफल- स्वर्ण अतुल उत्तरप्रदेश, रजत-अनसूईया (अजमेर) एवं कांस्य-निशांत मलिक, आईएसएसएफ पिस्टल-स्वर्ण अमित शर्मा (जयपुर), रजत-पंकज शर्मा एवं कांस्य रविदास सिंह (जयपुर)। महिला वर्ग-स्वर्ण-मुस्कान वर्मा (उत्तरप्रदेश), रजत-हर्षिता भार्गव (जयपुर) एवं कांस्य-आकांशा चौधरी (जयपुर), आईएसएसएफ राईफल-स्वर्ण-अर्सदीप सिंह एवं रजत-प्रमोद कुमार (दोनों जयपुर) एवं कांस्य-अभिजित सिंह जोधा (अजमेर)। महिला वर्ग- स्वर्ण-मिनल चौहान, रजत-देवांशी कटारा एवं कांस्य मनीषा चौधरी (तीनों जयपुर) यूथ मेन राइफल- स्वर्ण-आशु झाझरिया (जयपुर), महिला वर्ग में स्वर्ण-अनुष्का (जयपुर)। युथ मेन पिस्टल-स्वर्ण-प्रणव यादव एवं रजत-पवन मण्डिवाल (दोनों जयपुर) एवं मोहित सिंह (अजमेर)। पत्रकार आमंत्रण वर्ग वरिष्ठ वर्ग स्वर्ण-विनित लोहिया, रजत-नरेन्द्र भारद्वाज, जुनियर वर्ग-स्वर्ण मृदुल भारद्वाज रजत राजीव शर्मा एवं कांस्य-संजय गर्ग। इस अवसर पर शिव सिंह शेखावत एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक विजय कुमार मुर्जवानी, धनसिंह राठौड (देवनगर), विनित लोहिया, लोकेन्द्र सिंह राठौड़ एवं नरेन्द्र भारद्वाज विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समापन समारोह का संचालन हरियाणा की हर्षु शर्मा ने किया।
हिम्मत सिंह राठौड
8800613607

error: Content is protected !!