इन्टैक अजमेर चैप्टर के कोर ग्रुप का हुआ गठन

अजमेर/ इण्डियन नेशनल ट्रस्ट फाॅर आर्ट एंड कल्चरल हैरीटेज ‘इन्टैक‘ के अजमेर चैप्टर द्वारा इन्टैक गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए एक कोर ग्रुप का गठन किया है। इसमें अनन्तप्रसाद गनेरीवाल, ओमप्रकाश शर्मा, पद्मश्री डाॅ चन्द्रप्रकाश देवल तथा महेन्द्र विक्रम सिंह को सलाहकार मंडल मं शामिल किया गया है। चैप्टर के कन्वीनर राजेश गर्ग ने बताया कि इन्टैक के सदस्यों में से प्राप्त सहमति और मुख्यालय से प्राप्त स्वीकृति के अनुसार अनिल कुमार लोढा, मुकेश भार्गव, जेपी भाटी, अनिल कुमार माथुर, सुनील शर्मा, एसपी कटारिया, डाॅ अनन्त भटनागर, दीपक शर्मा, डाॅ बसन्त सोलंकी और महेन्द्रसिंह चौहान को कोर ग्रुप का सदस्य बनाया गया है। इसके अतिरिक्त सबचैप्टर के कोर्डिनेटर आरपी कुमावत ब्यावर, राव वीरभद्र सिंह केकड़ी, रविकान्त शर्मा पुष्कर व दीपसिंह रावत नसीराबाद भी ग्रुप के सदस्य रहेंगे। कोकन्वीनर उमेश चौरसिया ने कहा कि इस कार्यसमिति के माध्यम से सम्पूर्ण जिले में इन्टैक की गतिविधियों का प्रसार संभव हो सकेगा।

error: Content is protected !!