राजस्थान ने प्राप्त किए स्वर्ण व कांस्य पदक.
प्रेस विज्ञप्ति :- एम्योचर फेडरेशन रोलर बास्केटबॉल इंडिया के तत्वाधान में 28 से 30 दिसंबर 2021 तक आयोजित पांचवी नेशनल रोलर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंडीगढ़ में किया गया. इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से लगभग 300 से अधिक स्केटर्स व खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया. राजस्थान रोलर बास्केटबॉल संघ महासचिव दिनेश शर्मा ने बताया कि रोलर स्पीड स्केटिंग व पांचवी नेशनल रोलर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान ने जूनियर वर्ग में स्वर्ण व सब-जूनियर में कांस्य पदक प्राप्त कर अपना वर्चस्व कायम रखा. इसी प्रकार अजमेर शहर के स्केटस ने भी वहां पर आयोजित रोलर स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता में विभिन्न कैटेगरी के विभिन्न आयु वर्ग में स्वर्ण , रजत व कांस्य पदक प्राप्त कर अपना व अजमेर शहर का नाम रोशन किया आज इन विजेता खिलाड़ियों का स्वागत व सम्मान समारोह का आयोजन अजमेर स्थित स्वामी कॉन्पलेक्स के वेंकट हॉल में किया गया जिसके मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी विनीत लोहिया, विशिष्ट अतिथि रा उ मा विद्यालय मायापुर प्रधानाचार्य श्रीमती उषा खत्री, राजस्थान रोलर बास्केटबॉल संघ अध्यक्ष कमल प्रकाश किशनानी , अंतरराष्ट्रीय रोलबॉल स्वर्ण पदक विजेता किशोर कुमार मारोठिया उपस्थित रहे मुख्य अतिथि विनीत लोहिया ने खिलाड़ियों को मैदान से जुड़े रहने व अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रोत्साहित किया साथ ही अभिभावकों का भी खेल के प्रति रुचि रखने के लिए प्रेरित किया.सभी उपस्थित अतिथि गणों ने खिलाड़ियों को पदक पहनाकर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की विजेता खिलाड़ी इस प्रकार रहे
सब जूनियर कांस्य पदक प्राप्त खिलाड़ी इस प्रकार रहे :- अंश शुक्ला, नैतिक प्रधान ,संस्कार प्रधान, एहसास अग्रवाल, अभिजीत गेना, देवेंद्र चन्गल ,खुशाल सैनी, अभिमन्यु सिंह,स्वस्ति चौरसिया.
जूनियर स्वर्ण पदक विजेता टीम इस प्रकार है:- दक्ष शर्मा, अमन चौधरी, हर्ष झा, लक्ष्य चौहान, गौरांश, चित्रांश सैनी, आयुष कुमार सिंह, रिदम सढल, निशांत कुमार , दक्षराज चौरसिया.