आरपीएससीः-प्रवक्ता तकनीकी शिक्षा विभाग अंग्रेजी, गणित व विद्युत अभियांत्रिकी का परिणाम जारी

अजमेर, 4 जनवरी। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा तकनीकी शिक्षा विभाग में प्रवक्ता हेतु आयोजित परीक्षा के तीन विषयों का परिणाम मंगलवार को जारी किया गया।
सचिव श्री एचएल अटल ने बताया कि गणित विषय में 12 अभ्यर्थियों, अंग्रेजी विषय में 6 अभ्यर्थियों एवं विद्युत अभियांत्रिकी विषय में 21 अभ्यर्थियों को अस्थाई रूप से साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है। विस्तृत परिणाम आयोग की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। श्री अटल ने बताया कि अस्थाई रूप से सफल अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन-पत्र पूर्ण रूप से भरकर समस्त शैक्षणिक/प्रशैक्षणिक, जाति एवं अन्य वांछित प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रति के दिनांक 12 जनवरी 2022 सांय 6 बजे तक आयोग कार्यालय को भेजना होगा। विस्तृत आवेदन-पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा आवेदकों की पात्रता की जांच विज्ञापन की शर्तों के अनुसार किए जाने पर पात्र पाए गए अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। साक्षात्कार की तिथि के सम्बंध में अभ्यर्थियों को यथा समय अवगत करवा दिया जाएगा।

error: Content is protected !!