वाजपेयी का जन्मदिन सेवा प्रकल्प दिवस के रूप में मनाया

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी अन्तोदेय योजना शहर जिला अजमेर द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस को सेवा प्रकल्प के रूप में मनाया गया। मंगलवार को वैशाली नगर स्थित साहिल वृद्धा आश्रम में रह रहे वृद्धजन को फलों का वितरण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव शंकर हेडा, विशिष्ट अतिथि निगम उपमहापौर अजीत सिंह राठौड़ थे, जबकि अध्यक्षता आनन्द सिंह राजावत ने की। संचालन जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश जोशी ने किया। वृद्धाश्रम की संचालिका रेवती शर्मा ने सभी पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि भामाशाहों और दानदाताओं के सहयोग से आश्रम में भर्ती वृद्धजन को काफी राहत मिलती है। इस मौके पर प्रवक्ता भगवान लालवानी, विरेन्द्र वालिया, सुभाष माहेश्वरी, चिरंजी लाल शर्मा, बीएन जोशी, रमेश शर्मा, निर्मल जैन, इन्दु शर्मा, मोईन खान, कंचल गुर्जर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
error: Content is protected !!