190 सैम्पल्स की जांच में 15 पोजिटिव मिले

केकड़ी 28 जनवरी (पवन राठी)क्षेत्र वासियों के लिए आज राहत की खबर है कि कोरोना सैम्पल्स की जांच में आज केवल 15 नए संक्रमित मिले है।
पी एम ओ गणपत राज पुरी ने बताया कि लेब द्वारा 190 सैम्पल्स की जांच की गई थी।जिसमे 15 नए पॉजिटिव मिले है।इनमे 12 केकड़ी से और 3 सरवाड़ क्षेत्र के है।इनमे एक दो वर्षीय बालिका भी सम्मिलित है।सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है और इन सभी की कांटेक्ट हिस्ट्री की जानकारी जुटाई जा रही है।
चिकित्सा विभाग द्वारा सभी होम आइसो लेट संक्रमितों को डोर टू डोर दवा एवम परामर्श उपलब्ध करवाया जा रहा है।

error: Content is protected !!