28, जनवरी। आयोग अध्यक्ष डाॅ शिव सिह राठौड़ की अध्यक्षता में राजस्थान जेल सेवा की विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान अधीक्षक ग्रेड प्रथम के पद हेतु वर्ष 2021-2022 के पदोन्नति प्रकरणों पर विचार किया गया। बैठक में सदस्य संयुक्त शासन सचिव गृह एवं कारागार विभाग, उपनिबंधक राजस्व मंडल, तथा सदस्य सचिव महानिदेशक एवं महानिरीक्षक कारागार उपस्थित रहे।
