बजट में आम आदमी को फिर निराश किया है

अजमेर / आज देश में वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी ने बताया कि आज प्रस्तुत बजट में आम आदमी को फिर निराश किया है ,टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है ,आम जरूरत की चीज छाता खरीदना तक महंगा हुआ है| आम निवेशकों के लिए केवल भाषण ही रहा बजट, कोई राहत नहीं |भारत की 58% आबादी कीआजीविका का प्राथमिक साधन अभी भी कृषि पर आधारित है |आज का बजट किसानों के अनुरूप नहीं है| किसानों को उम्मीद थी कि सरकार इस बार एमएसपी को लेकर कोई पुख्ता योजना लेकर आएगी या इसके लिए कानून बनाने का रास्ता तय करेगी| फर्टिलाइजर और कृषि यंत्रों पर सब्सिडी बढ़ाई जाएगी ,लेकिन ऐसा इस बजट में किसानों के हित में कुछ भी नहीं किया गया| जिला प्रवक्ता विवेक कड़वा ने बताया की विगत 8 वर्षों से छात्र और युवा वर्ग हताश है ,वे उम्मीद खो चुके हैं कि मांगने पर न तो बेहतर शिक्षा इस देश में मिल रही है और न हीं कहीं नौकरी मिल रही है |आज के बजट में भी छात्र और युवा वर्ग को निराश किया है | जिला महासचिव जितेंद्र कुमार चौधरी ने इस बजट को निराशाजनक बताते हुए कहा नोटबंदी और जीएसटी लागू कर देश की आर्थिक उन्नति भाजपा सरकार ने अवरुद्ध की है ,देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है रसोई गैस, पेट्रोल , डीजल पर कोई राहत नहीं दी गई है |

जिला प्रवक्ता
विवेक कड़वा
अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल

error: Content is protected !!