पी एम ओ ने आरोप को बताया निराधार
================================
केकड़ी 28 फरवरी(पवन राठी)जिला अस्पताल में इंटर्नशिप कर रहे छात्र बनवारी कुमावत पुत्र रामदयाल कुमावत निवासी समेंलिया पुलिस थाना सरवाड़ द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिए जाने के मामले की जानकारी मिली है।छात्र द्वारा विषाक्त का सेवन करने के दौरान ही वीडियो बनाकर उसे सोसिअल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।वीडियो को देखकर उसके मित्र उसके रूम पर पंहुचे और दरवाजा खुलवाने की कोशिश की जब दरवाजा नही खुला तो तोड़कर अंदर दाखील हुए तो बनवारी अचेत अवस्था मे पड़ा मिला।साथियों ने उसे जिला अस्पताल पंहुचाया जंहा उसका चिकित्सको ने उपचार शुरू किया।
केकड़ी सिटी पुलिस थाने से सहायक उप निरीक्षक प्रताप सिंह ने अस्पताल पंहुच कर छात्र के बयान लेने के लिए तहरीर दी परंतु छात्र के अचेतावस्था में होने के कारण बयान नही लिए जा सके।होश में आने पर छात्र के बयान लिए गए। छात्र ने अपने बयान में एक डॉ द्वारा मारपीट करने और कैरियर चौपट करने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
इस सम्बंध में चिकित्सक का कहना है कि किसी भी स्टूडेंट के साथ बुरा बर्ताव नही किया है और वे हर तरह की जांच का सामना करने को तैयार है।
पी एम ओ डॉ गणपत राज पुरी ने बताया कि चिकित्सक पर लगाये गए आरोपो में कोई सच्चाई नही है आरोप पूर्ण रूप से निराधार है।