कांग्रेसियों ने की सावित्री बाई की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि

अजमेर । नारी शिक्षा की प्रणेता, देश की प्रथम महिला शिक्षिका एवं महान समाज सेविका सावित्रीबाई फुले जी की पुण्यतिथि पर. महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति अजमेर के संयोजक एवं पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती एवं पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने अजमेर क्लब सर्किल स्थित ज्योतिबा फूले स्मारक पर सावित्रीबाई फुले की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की ! महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती ने केंद्र सरकार से महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले को सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में अग्रणीय कार्य करने पर भारत रत्न अवार्ड से सम्मानित करने की मांग की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल ने कहा कि सावित्रीबाई ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने एवं उन्हें शिक्षित करने के लिए कई महत्त्वपूर्ण कार्य किए। हमें उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से राजस्थान के हर जिले में सावित्री देवी फुले की स्मृति में ओबीसी गर्ल्स हॉस्टल एवं स्कूल की स्थापना करने की मांग की है।
इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान कुलदीप कपूर फकरे मोईन डॉ संजय पुरोहित सागर मीणा ओबीसी विभाग के संयोजक मामराज सेन पार्षद हेमंत जोधा नितिन जैन बीना टांक सुनीता चौहान मंजू बलाई अरुणा कच्छावा रोहित चौहान गणेश चौहान बालमुकुंद टाक सुशीला गहलोत इंद्रजीत चुंडावत त्रिलोक इंदौरा हेमराज खारोलिया ओम प्रकाश राजू सांखला हेमराज सिसोदिया आशा सांखला सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!