उत्कृष्ट महिला रेलकर्मियों का सम्मान

उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन अजमेर मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के क्रम में आज दिनांक 10.03.2022 को उत्कृष्ट कार्य करने वाली 85 महिलाकर्मियों को पुरस्कृत किया गया। संगठन की अध्यक्षा श्रीमती रजनी परसुरामका द्वारा महिलाओं द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा करते हुए पुरस्कार प्राप्त करने पर बधाई दी तथा आगे भी इसी प्रकार कार्य करते रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान डा. अंकिता एवं डा. प्रिया ने उपस्थित महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के संबंध में विस्तार से बताया तथा महिलाओं को होने वाली विभिन्‍न बिमारियों के बारे में चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन संगठन सचिव श्रीमती ज्योति सिंह ने किया तथा कार्यक्रम के अंत मे श्रीमती जिया वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

मुख्य जनसंपर्क निरीक्षण अजमेर

error: Content is protected !!