अजमेर। भारत की प्रथम महिला शिक्षिका महानायिका सावित्री बाई फूले की 125वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को माली समाज समेत विभिन्न संगठनों की ओर से भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की गई। मुख्य कार्यक्रम सावित्री बाई फूले राष्ट्रीय जागृति मंच की ओर से सुबह 10ः30 बजे अजमेर क्लब चौराहे पर स्थित महात्मा ज्योतिबा फूले स्मारक पर आयोजित किया गया। मंच की अध्यक्षा सुनिता चौहान ने बताया कि इस अवसर पर ममता चौहान ने सावित्री बाई की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान में दलित और पिछड़े वर्ग से जुड़ी हम जैसी महिलाएं शिक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रही हैं। सावित्री बाई फूले का महिला शिक्षा की अलख नही जगाती तो महिलाओं की दयनीय हालत होती। राजस्थान माली महासभा की जिला अध्यक्ष सुमन भाटी ने कहा कि सामाजिक कुप्रथाओं के अंत में सावित्रीबाई फूले का संघर्ष मील का पत्थर साबित हुआ और आधी आबादी को आगे बढ़ने का अवसर मिला। इस अवसर पर त्रिलोक इंदौरा, पूनमचंद मारोठिया, हनुमान प्रसाद कछावा, मामराज सेन, उप महापौर नीरज जैन, पूर्व महापौर धर्मेंद्र गहलोत, भूपेंद्र चौहान, रजनीश चौहान, संदीप तंवर, दिलावर चौहान, वीरेंद्र चौहान, हेमराज सिसोदिया, हेमेंद्र सिसोदिया, माखनलाल मारोठिया, प्रदीप कछावा, विनोद गढ़वाल, राजेश सांखला, रामबाबू वासिस्था, महावीर चौहान, जिगर चौहान, रमेश गहलोत, रामकन्या गहलोत, सुमन भाटी, नीतू साखंाल, पूजा चौहान, बीना सांखला, उर्मिला मारोठिया, रेनू गहलोत, मंजू अजमेरा, रेनू चौहान, एडवोकेट बबिता टांक, पार्षद बीना टांक, सुशीला चौहान, रजनी कच्छावा, आशा सांखला, ममता पालरिया, बीना सांखला, विजय लक्ष्मी सिसोदिया समेत बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।
चिकित्सा शिविर का आयोजन
सावित्रीबाई फूले की पुण्यतिथि पर दोपहर 12ः30 बजे से अपराह्न 3ः30 बजे तक दांतों का निःशुल्क जांच शिविर मनुहार समारोह स्थल आदर्शनगर नसीराबाद रोड पर आयोजित किया गया। शिविर में डा पिंकी माथुर और डा सार्थक माथुर सेवा दीं। दांतों की सामान्य समस्या के निवारण के लिए फ्री दवाएं वितरित की गई। इसमें करीब 200 रोगियों ने लाभ उठाया। हर आगंतुक को टूथपेस्ट ओर ब्रश भी प्रदान किया गया।
सूखी खाद्य सामग्री के पैकेट वितरित
सावित्री बाई फूले की पुण्यतिथि पर संस्था की पदाधिकारियों की ओर से 50 से अधिक जरूरतमंद परिवारों को सूखी खाद्य सामग्री के प्रति पैकेट में 5 किलो आटा, एक किलो चीनी, आधा किलो दाल, नमक का पैकेट तथा मसाले के पाउच प्रदान किए गए।
सुनीता चौहान
जिलाध्यक्ष
मो. 9829076281