बार एसोसिएशन का स्नेह भोज सम्पन्न

केकड़ी 12 मार्च (पवन राठी)बार एसोसिएशन केकड़ी का स्नेह भोज केकडाधीश बालाजी ब्यावर रोड पर शुक्रवार सम्पन्न हुवा।
यह स्नेह भोज निवर्तमान कार्यकारिणी द्वारा बार सदस्यों को प्रचलित परंपरानुसार दिया गया।स्नेह भोज में बार सदस्यों सहित न्यायिक अधिकारियों उप खंड अधिकारी विकास कुमार पंचोली तहसीलदार राहुल पारीक प्रधान होनहार सिंह राठौड़ पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह शक्तावत भा ज पा शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी भा ज पा नेता राजेन्द्र विनायका आदि ने शिरकत कर इस स्नेह भोज को यादगार बना दिया।
स्नेह भोज में अपर जिला एवम सत्र न्यायाधीश संख्या एक अम्बिका सोनी
अपर जिला एवम सत्र न्यायाधीश संख्या दो कुंतल जैन अतिरिक्त मुख्य न्यायिक कविता राणावत मुंसिफ मजिस्ट्रेट मर्यादा शर्मा ने शिरकत कर बार बेंच के मधुर संबंधों को परिलक्षित किया।
इस अवसर पर निवर्तमान बार अध्यक्ष एडवोकेट चेतन धाबाई का एडवोकेट अतुल दाधीच द्वारा माल्यार्पण कर अभिनंदन किया उपाध्यक्ष महेंद्र चौधरी का राजेन्द्र गर्ग द्वारा एवम बार महासचिव सीताराम कुमावत का एडवोकेट पवन राठी ने माल्यार्पण कर विदाई दी।

error: Content is protected !!