बार चुनाव की प्रक्रिया शुरू

नामांकन के पहले दिन सात ने ठोकी ताल
——————
केकड़ी 14 मार्च (पवन राठी) केकड़ी बार के चुनाव की प्रक्रिया में सोमवार को विभिन्न पदों के लिए 24 नामांकन पत्र जारी किए जाने की जानकारी मिली है।
सहायक निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट सीताराम कुमावत ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए 1 उपाध्यक्ष पद के लिए शून्य महासचिव के लिए 1 वित्त सचिव के लिए 1 सामाजिक एवम कल्याण सचिव के लिए 1 पुस्तकालयाध्यक्ष के लिए 1
एवम 4 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 2 नामांकन पत्र
इस प्रकार कुल 7 नामांकन पत्र प्रथम दिन प्राप्त हुए है।मंगल वार को सांय 3 बजे तक प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 4 बजे चुनाव लड़ने वालो की अंतिम सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी।
अध्यक्ष पद हेतु मोहिंन्दर कुमार जोशी
महासचिव के लिए विशाल राजपुरोहित वित्त सचिव के लिए केसर लाल जाट सामाजिक व कल्याण सचिव के लिए सोनू सेन पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए विशाल राजपुरोहित कार्यकारिणी सदस्य हेतु गजेंद्र कुमार पाराशर व सुनील कुमार जैन ने अपने अपने नामांकन प्रस्तुत कर चुनावी समर में ताल ठोक दी है।

error: Content is protected !!