सम्मिलित दिव्यांगजन समूह की बैठक में दिव्यांग जनों को आत्मनिर्भर बनाने का लिया निर्णय

दिनांक 09 अप्रेल 2022, ग्राम पंचायत कायड में राजस्थान महिला कल्याण मंडल चाचियावास द्वारा गठित सशक्त सम्मिलित दिव्यांगजन समूह की बैठक अध्यक्ष शिवराज गुर्जर की अध्यक्षता में की गई राजस्थान महिला कल्याण मंडल चाचियावास के कम्युनिटी मोटीवेटर पुखराज माली द्वारा सम्मिलित दिव्यांगजन समूह के उद्देश्य के बारे में व समाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सम्मिलित दिव्यांगजन समूह का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आ रही समस्याओं का समाधान करना सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना और दिव्यांग जनों को आत्मनिर्भर बनाना व शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना आई डी पी जी अध्यक्ष शिवराज जी गुर्जर ने बताया कि दिव्यांग जनों को शिक्षा से जोड़ना और आत्मा निर्भर बनाना हम सबका दायित्व है इसमें सम्मिलित दिव्यांगजन समूह की महत्वपूर्ण भूमिका है बैठक में बस पास वितरण किए गए। ईमित्र संचालक सलीम ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांगजनो सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना व लाभान्वित करना तथा संस्था का सहयोग करने के लिए हमारा समय सदैव तत्पर रहेंगा । ।छड राजकुमारी ने स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी और बताया कि दिव्यांग जनों को भी शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है दिव्यांग जनों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना और शिक्षा दिलाना जरूरी है साथ ही संस्था के द्वारा आजीविका संवर्धन प्रशिक्षण भी दिया जाता है उसमें 18 वर्ष की आयु के दिव्यांगजनों को जोड़ना है बैठक में सीबीआर कार्यकर्ता वीना कश्यप देवाराम उपस्थित थे।

error: Content is protected !!