सेवादल की गौरव यात्रा रतनपुर बॉर्डर पहुंची

आज दिनांक 15 अपै्रल 2022 – आजादी की कांग्रेस सेवादल की गौरव यात्रा दिनांक 6 अप्रैल से साबरमती गांधी आश्रम से प्रारंभ होकर 10 दिन तक गुजरात के कई गांवों में शहरों से होती हुई आज 15 अप्रैल को रतनपुर बॉर्डर पहुंची जहां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के गुजरात प्रभारी श्री रघु शर्मा, गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश ठाकुर, अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष श्रीलाल जी देसाई के नेतृत्व में दांडी यात्रा ने राजस्थान में प्रवेश किया।
यह जानकारी देते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल की कार्यकारी अध्यक्ष सुश्री द्रौपदी कोली ने बताय कि इस यात्रा की कमान राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत को सौंपी गई। दांडी यात्रा के राजस्थान में प्रवेश के दौरान प्रदेश के जननायक लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऊर्जावान अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस यात्रा का स्वागत किया। यात्रा राजस्थान में 707 किलोमीटर का सफर तय करेगी फिर शाहजहांपुर बॉर्डर से हरियाणा में प्रवेश करेगी। यात्रा के प्रवेश के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी जिला कांग्रेस डूंगरपुर सेवादल द्वारा एक आम सभा का आयोजन किया गया जिसे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री मुकुल वासनिक व महासचिव श्री अजय माकन सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद डोटासरा, गुजरात प्रभारी श्री रघु शर्मा, पीसीसी अध्यक्ष जगदीश ठाकुर, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत ने संबोधित किया।
इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल की कार्यकारी अध्यक्ष सुश्री द्रौपदी कोली के नेतृत्व अजमेर सेवादल के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का स्वागत किया।
स्वागत करने वालो में विजय नागौरा, हरिप्रसाद जाटव, श्रीमती सरोज गहलोत, पूर्णिमा बुंदेल, गायत्री व श्रीमती कांता इत्यादि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!