इलेक्ट्रिक स्कूटी राख के ढेर में बदली

केकड़ी 4 मई (पवन राठी)कस्बे के सब्जी मंडी क्षेत्र में एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग जाने से वह राख के ढेर में तब्दील हो गई।
बुधवार सुबह एक युवक अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सब्जी मंडी क्षेत्र से गुजर रहा था कि उसे अपनी स्कूटी से धुँवा निकलता दिखा इस पर उसने गाड़ी को एक तरफ रोक कर गाड़ी से निकल रहे धुंवे को चेक करने लगा कि अचानक स्कूटी में आग लग गई। लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और स्कूटी राख के ढेर में तब्दील हो गई।लोगो ने जब तक आग पर पानी डाला तब तक आग ने स्कूटी को खाक में तब्दील कर डाला था।इस घटना से सब्जी मंडी क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

error: Content is protected !!