आरपीएससीः-सहायक निदेशक तथा वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी संवीक्षा परीक्षा तिथि जारी

अजमेर, 11 मई। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा (गृह (ग्रुप-1) विभाग) के लिए सहायक निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी संवीक्षा परीक्षा, 2021 का आयोजन दिनांक 10 जून, 2022 से 12 जून, 2022 तक अजमेर जिला मुख्यालय पर किया जाएगा।
आयोग सचिव श्री एचएल अटल ने बताया कि सहायक निदेशक के पदों के लिए दिनांक 10 जून,2022 की प्रातः 10 से 12.30 बजे तक डीएनए डिवीजन एवं पॉलीग्राफ डिवीजन तथा दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे तक साइबर फोरेंसिक डिवीजन की संवीक्षा परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी के पदो के लिए दिनांक 11 जून, 2022 को प्रातः 10 से 12.30 बजे तक डीएनए डिवीजन एवं दोपहर 2 से 4.30 बजे तक साइबर फोरेंसिक डिवीजन तथा दिनांक 12 जून, 2022 की प्रातः 10 बजे से 12.30 बजे तक पॉलीग्राफ डिवीजन की संवीक्षा परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

अभ्यर्थी का नाम एवं फोटो के अतिरिक्त सभी प्रकार के संशोधन का अवसर

सहायक निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी संवीक्षा परीक्षा, 2021 के लिए आयोग द्वारा अभ्यर्थियों को शुक्रवार से ऑनलाइन संशोधन का अवसर दिया जा रहा है।
श्री अटल ने बताया कि दिनांक 13 मई 2022 से 22 मई 2022 तक अभ्यर्थियों द्वारा नाम एवं फोटो के अतिरिक्त सभी प्रकार के संशोधन ऑनलाइन किये जा सकेंगे। आॅफलाइन संशोधन स्वीकार नहीं किये जायेंगें। ऑनलाइन संशोधन का अवसर अभ्यर्थियों के हितार्थ सुविधा मात्र है। परीक्षा के लिए जारी विज्ञापन में उल्लिखित पात्रता की शर्तों के अनुरूप ही संशोधन मान्य होंगे। विज्ञापन की शर्तें पूर्वानुसार ही रहेंगीं।

ऑनलाइन संशोधन के लिए शुल्क व प्रक्रिया

संशोधन चाहने वाले अभ्यर्थी को ई-मित्र/ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से रू. 500/-का शुल्क जमा कराना होगा। आयोग के ऑनलाइन पोर्टल https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध एप्लाई ऑनलाइन लिंक अथवा एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स (G2C) में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर संबंधित परीक्षा में ऑनलाइन संशोधन किया जा सकेगा। इस संबंध में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर [email protected] पर ई-मेल से अथवा फोन नं. 9352323625 व 7340557555 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

error: Content is protected !!