ट्रेफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित

पश्चिम रेलवे द्वारा मुम्बई सेट्रल मण्डल पर वनगांव-दहानू रोड स्टेशनों के मध्य ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस कार्य के कारण अजमेर मंडल से सम्बंधित निम्न रेलसेवायें रद्द/आंशिक रद्द रहेगी:-
रद्द रेलसेवायें
1. गाडी संख्या 12996, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा दिनांक 21.05.22 को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 12995, बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर रेलसेवा दिनांक 22.05.22 को रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द रेलसेवायें
1. गाडी संख्या 12479, जोधपुर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा दिनांक 21.05.22 को जोधपुर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा सूरत स्टेशन तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा सूरत-बान्द्रा टर्मिनस स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 12480, बान्द्रा टर्मिनस-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 22.05.22 को बान्द्रा टर्मिनस के स्थान पर सूरत स्टेशन से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा बान्द्रा टर्मिनस-सूरत स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 12489, बीकानेर-दादर रेलसेवा दिनांक 21.05.22 को बीकानेर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा वापी स्टेशन तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा वापी-दादर स्टेषनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 12490, दादर-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 22.05.22 को दादर के स्थान पर वापी स्टेशन से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा दादर-वापी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

error: Content is protected !!