राजीव गांधी जी के स्मारक स्थल पर पुष्पंजली

अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के तत्वावधान में पंचशील नगर स्थित राजीव सर्कल पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी के स्मारक स्थल पर पुष्पंजली कर उनकी पुण्य तिथि मनाई गई। सर्व प्रथम कांग्रेस के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने अनुसूचित जाति आयोग राजस्थान सरकार के सदस्य प्रताप सिंह यादव व शहर कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष सौरभ यादव के नेतृत्व में स्वर्गीय राजीव जी की मूर्ती पर सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी अमर रहे के नारे लगाए। इस अवसर पर राजीव गांधी को याद करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव ने कहा कि स्व. राजीव गांधीजी की दूर दृष्टि से लागू की गई नीतियों, संचार क्रांति की नींव पंचायतीराज व्यवस्था में सुधार के साथ महिला आरक्षण का प्रावधान, नेशनल हाईवे प्राधिकरण का गठन, तकनीकी मिशन की शुरुआत होने के कारण ही 1991 के आर्थिक सुधारों का लाभ तत्काल उठाने में हम सफल हुए गांधी इस देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री थे, उनके द्वारा किए कार्यों का व योगदानों की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। स्व. राजीव गांधी ने राष्ट्र के विकास में महती भूमिका निभाई है।
इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव सुरेश कुमार, अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष सौरभ यादव, बदरुद्दीन कुरैशी अली अकबर घोसी लतीफ शेख मनीष यादव आदि मौजूद थे।

सौरभ यादव
उपाध्यक्ष : अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग

error: Content is protected !!