डिफेंडर्स ऑफ फेथ संस्था द्वारा रविवार को अपना 8 वां स्थापना दिवस मनाया गया । इस अवसर पर संस्था का वर्षिकोत्सव का आयोजन हुआ जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का आयोजन आशागंज स्थित हांसी बाई धर्मशाला में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय किशनगढ़ के प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह राठौर रहे, विशिष्ठ अतिथि एडवोकेट एस के गोयल रहे। कार्यक्रम में संस्था द्वारा अजमेर की विभिन्न बस्तियों में चलाई जा रही निःशुल्क एकम कक्षा के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये । संस्था की सदस्य हेमलता ने भी एक देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी और मेघा ने ए वतन वतन मेरे आबाद रहे तू गाने पर नृत्य कर माहौल को पूरा देशभक्तिपूर्ण कर दिया। कार्यक्रम में संस्था में उत्तम कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को भी प्रोत्साहन स्वरूप उपहार दिया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने युवा और भारत व सेवा कार्य विषय पर उपस्थित सभी महानुभावों का मार्गदर्शन भी किया। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को देश सेवा में निरंतर लगे रहे और अथक परिश्रम कर सकारात्मक बदलाव लाना ही है ऐसी मानसिकता रखने का सन्देश दिया। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि गोळ्याल जी ने देश में न्यायपालिका की समाज सेवा में कार्यों का वर्णन किया। कार्यक्रम का संचालन विकास पाठक द्वारा किया गया । कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान किया गया। कार्यक्रम में संस्था के सभ सदस्य व् अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।