मोदी सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को घर घर पंहुचाने का लिया संकल्प

केकड़ी 25 मई(पवन राठी)केकड़ी भा ज पा शहर मंडल की बैठक विनायक वाटिका में मंडल प्रवासी एवम जिला देहात उपाध्यक्ष सुदर्शन इन्दोरिया के मुख्य आतिथ्य राजेन्द्र विनायका की अध्यक्षता एवम पालिका में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी के विशिष्ठ आतिथ्य में सम्पन्न हुई।
बैठक के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामाप्रसाद मुखर्जी व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए इन्दोरिया ने कहा कि सशक्त मंडल अभियान के तहत बूथ संरचना व पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति कर संगठन को मजबूत करना है और आगामी विधान सभा चुनावो के लिए पूरी तैयारी के साथ काम करना है तथा भा ज पा को पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लाना है।
राजेन्द्र विनायका ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी 29 मई रविवार को
प्रधान मंत्री मोदी की मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर पर प्रसारित करना है और 30 तारीख को मोदी सरकार के ऐतिहासिक 8 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को घर घर पंहुचाना है। बैठक का संचालन महामंत्री रामबाबू सागरिया ने किया।
इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी एस सी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेश बोयत एस सी मोर्चा जिला महामंत्री धनराज नायक
शहर महामंत्री रामबाबू सागरिया किसान मोर्चा अध्यक्ष पप्पू माली
ओ बी सी मोर्चा अध्यक्ष श्रीराम आचार्य महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता राठी किसान मोर्चा महामंत्री दिनेश नागा पार्षद मिश्रीलाल डसानीया
कैलाश चौधरी सुरेश साहू सत्यनारायण माली पार्षद प्रतिनिधि
दशरथ साहू प्रीतम जैन पूर्व मंडल अध्यक्ष बलराज मेहरचंदानी विनोद गोठरवाल विनोद विजय रोहित जांगिड़ बंटी माली केदार साहू हर्ष व्यास जय सेनी मेघराज सैनी रामप्रसाद शंकर नागा सहित अनेक कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

error: Content is protected !!