नही होगी विद्युत आपूर्ति

केकड़ी 28 मई (पवन राठी)अजमेर विद्युत वितरण निगम के केकड़ी स्थित 11 के वी ए फीडर पर 29 मई को आवश्यक रख रखाव का कार्य किया जाएगा।
कनिष्ठ अभियंता धनराज मीणा ने बताया कि फीडर क्षेत्र के बघेरा बाई पास रोड -विष्णु नगर-महादेव कॉलोनी-रामनगर-जनता कॉलोनी -श्रीराम कॉलोनी-पोकी नाड़ी-शिव कॉलोनी क्षेत्रो में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति नही होगी।

error: Content is protected !!