जैसलमेर जयपुर में अट्ठाइस मई से शुरू हो रही युवा कबड्डी लीग में जिला कबड्डी संघ जैसलमेर के खिलाड़ी अरुण सोलंकी खेलेंगे।।अरुण सोलंकी राजस्थान की तीन मराठा मार्वेल्स की और से खेलेंगे।। अठाईस मई से शुरू हो रही युवा कबड्डी लीग में 11 टीम भाग ले रही है जिसमे चार टीम राजस्थान की है।।यह लीग चवालीस दिन चलेगी।।जैसलमेर जिला कबड्डी संघ अध्यक्ष अमरदीन फकीर ने बताया कि कबड्डी संघ के सीनियर होनहार खिलाड़ी अरुण सोलंकी का चयन लीग में शामिल मराठा मार्वेल्स के लिए किया गया है।अरुण सोलंकी पूर्व में भी के सेवन प्री प्रो में मरुधरा टीम के कैप्टन रहे है। उन्होंने बताया कि जैसलमेर के लिए गौरव की बात है कि जैसलमेर के होनहार खिलाड़ी को अवसर मिला।। संघ सचिब चन्दन सिंह भाटी ने बताया कि अरुण सोलंकी जैसलमेर कबड्डी टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी है बो कई बार राज्य स्तरीय प्रातियोगिता में भाग ले चुके है।।अरुण सोलंकी के चयन पर संघ सरंक्षक केबिनेट मंत्री साले मोहम्मद,सभापति हरिवल्लभ कल्ला,पूर्व सभापति अशोक तंवर,सीईओ लक्ष्मण सिंह तंवर,कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भाटी,संघ पदाधिकारी मनोहर सिंह पाबड़ा,राजेन्द्र सुथार,मेघराज सिंह बारू,ऋषि तेजवानी,गणपत सिंह सोलंकी,राहुल राठौड़,शैतान सिंह भाटी,मुक्कदर मेहर,देवी सिंह भाटी,राघवेंद्र सिंह,जोगेंद्र सुथार,रणजीतदान बिठु,राजेन्द्र सिंह चौहान,पार्षद देवी सिंह चौहान सहित ने बधाई दी।।