गैंगरेप पीडि़ता को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

अजमेर। दिल्ली में गैंगरेप का शिकार छात्रा की मृत्यु पर बजरंगगढ़ चौराहे पर उसकी आत्मिक शान्ति के लिये हवन यज्ञ किया गया।सामूहिक समवेत स्वर में सब ने बलात्कार जैसे जघन्य अपराध के लिए कड़े क़ानून की मांग की ।
Chemical Castration यानी कि हॉर्मोन के द्वारा नपुंसक बनाने की पैरवी करते हुए सब ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि सरकार ने कड़े कानून के नाम पर यदि सिर्फ खाना पूर्ति की तो आन्दोलन खड़ा किया जाएगा और सरकार को घेरे में लिया जाएगा ।
विभिन्न वक्ताओं ने नारी को सिर्फ भोग्य मानने की निंदा की ।
सब ने एक मत हो कहा कि नारी सम्माननीय और पूजनीय है और नारी की ओर उठने वाली हर गन्दी दृष्टि को हम सब भारतीयों को स्वयं आगे आ कर रोकना होगा ।
किसी भी प्रकार का गलत कार्य होते देख हमें स्वयं आगे आ कर रोक लगानी होगी ।
सब ने एकस्वर में फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट,कड़े क़ानून और पुलिस गश्त की मांग की और साथ ही ये दोहराया कि जनता के टैक्स से चलने वाली सरकार को VIP सुरक्षा की जगह अब हम नागरिकों की सुरक्षा पर ध्यान देना होगा । निम्न अजमेर वासियों ने हवन में भाग लिया – कीर्ति पाठक,दीपक गुप्ता,सुशील पाल,गिरीश मीणा ,मोनिका शर्मा,सरस्वती चौहान,दिनेश गोयल,राजेंद्र सिंह हीरा,ओम स्वरुप माथुर,पवन चौहान,सर्वेश्वर अग्रवाल,योगेश बालम,राजेंद्र सिंह,केशव राम सिंघल,धरमपाल जाटव, मुबारक खान,नील शर्मा,दीपांशु,पूर्वा,अजय सिंह,आनंद शर्मा,संजीव सेन,धर्म प्रकाश,प्रशांत मिश्र आदि।
इस हवन में परोपकारिणी सभा ऋषि उद्यान के यतीन्द्र शास्त्री,आचार्य निरंजन जी और आचार्य सुरेश जी का विशेष सहयोग रहा ।

बजरंगगढ़ चौराहे पर आयोजित श्रद्धांजली सभा में वक्ताओं ने मांग की कि इस तरह के जघन्य अपराध के लिए आरोपियों को फांसी से भी कठोर सजा का प्रावधान किया जाए। सभा में वक्ताओं ने जनता से भी अपील की कि इस हृदय विदारक घटना के बाद पीडि़त छात्रा और उसके परिवार की भावनाओं के साथ ही देशभर में हो रहे प्रदर्शनों की भावनाओं को ध्यान में रख कर नववर्ष पर किसी भी तरह की खुशी का इजहार न करें और न्यू ईयर पार्टियों से दूरियां बनाएं। पीडि़त छात्रा की आत्मा की शान्ति की कामना के साथ सभी ने दो मिनट का मौन भी रखा।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री रंजन शर्मा के नेतृत्व में युवा भाजपाइयों ने दामिनी की आत्मा को शान्ति के लिये मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थना की। इस अवसर पर हितेष वर्मा, राजवीर कुमावत, हेमेन्द्र जैन, वरनदीप सिंह, ईशाक घोसी, ऋषि धारू, सोहन साहू, बाबू भाई घोसी सहित अन्य नौजवानों ने कांग्रेस और यूपीए सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए सदबुद्धि देने और 13 दिन तक लडऩे के बाद जिन्दगी की जंग हारने वाली पीडि़ता दामिनी की आत्मा को शान्ति और परिवार को धैर्य देने की परमात्मा से कामना की।

error: Content is protected !!