केकड़ी 10जून,(पवन राठी )
माहेश्वरी समाज केकड़ी द्वारा गुरूवार को महेश जयन्ति महोत्सव श्री माहेश्वरी मण्डल केकड़ी एवं श्री माहेश्वरी प्रगति मण्डल केकडी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ । प्रातः 7.15 बजे माहेश्वरी भवन पुरानी केकड़ी में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर विशाल जुलूस सदर बाजार स्थित नुवाल गली से
प्रारंभ हुआ जुलूस में सबसे आगे अश्व रोहित धर्म ध्वज पताका लिए हुई है चल रहे थे साथ ही सुसज्जित बग्गी में भगवान भोलेनाथ की आकर्षक झांकी बरबस ही राहगीरों का मन मोह रही थी शोभायात्रा में महिलाएं व युवा जोश करो से धार्मिक भजनों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे वह प्रसिद्ध भजन गायक महावीर मूंदड़ा एंड पार्टी द्वारा संपूर्ण जुलूस के दौरान मधुर भजनों की परिस्थितियां दी जा रही थी रास्ते भर जुलूस पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया वहीं कई जगह समाज बंधुओं ने आइसक्रीम व शीतल पर की व्यवस्था की गई थी जुलूस घंटा घर होते हुए महेश्वरी प्रगति मंडल पहुंचा जहां भगवान की पूजा अर्चना के बाद टेलीफोन एक्सचेंज होते हुए महेश वाटिका पहुंचा।
महेश वाटिका में पूर्णेश्वर महादेव की भव्य आरती कर प्रसाद वितरण किया गया । तत्पश्चात् भोजन प्रसादी का आयोजन होने के बाद विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें भजनों पर श्रद्धालु महिला व पुरुष झूम उठे। जुलूस में बिरदीचन्द नवाल परिवार, चांदमल प्रतीक कुमार मून्दडा, धनराज अंशुल राठी, श्री माहेश्वरी प्रगति भवन, छीतरमल धर्मीचन्द न्याती द्वारा जलपान की व्यवस्था कर समाजजनो का आशीर्वाद प्राप्त किया । सायंकाल 4 बजे प्रतिभा एवं वरिष्ठजन सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि नोरतमल बियाणी, विशिष्ठ अतिथि शिवजीराम सोमाणी एवं गुलाबचन्द सोमाणी थे। समारोह की अध्यक्षता कर रहे अजमेर जिला माहेश्वरी सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण न्याती ने कहा कि समाज की आर्थिक व सामाजिक प्रगति पर हमें गर्व है पर देश मे माहेश्वरी समाज की गिरती हुई जनसंख्या गम्भीर चिंतन का विषय है जिसका कारण छोटा परिवार व एकाकी जीवनचर्या है, मुख्य अतिथि नोरतमल बियाणी, विशिष्ठ अतिथि शिवजीराम सोमाणी एवं गुलाबचन्द सोमाणी ने समाज सुधारक विचारो से लाभान्वित किया। अतिथियों द्वारा शिव भगवान की तस्वीर के सामने द्वीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारम्भ किया। श्री माहेश्वरी प्रगति मण्डल के अध्यक्ष पवन कुमार राठी ने स्वागत भाषण दिया। संरक्षक रामावतार डोडिया, बिरदीचन्द नवाल और रामेश्वर प्रसाद काबरा, ओमप्रकाश नवाल, नोरतमल बियाणी, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिराम तोषनीवाल,बाबूलाल बजाज,महावीर प्रसाद राठी, शिवप्रसाद तोषनीवाल, माहेश्वरी मण्डल के अध्यक्ष ओमप्रकाश मून्दड़ा, निवर्तमान अध्यक्ष छीतरमल न्याती, सचिव टीकमचन्द आगीवाल, राकेश तोषनीवाल, क्षेत्रीय सभा के अध्यक्ष राकेश चौधरी, सचिव सत्यनारायण सोमाणी, महिला मण्डल की अध्यक्ष उर्मिला •न्याती, सचिव किरण राठी, नवयुवक मण्डल के अध्यक्ष नवरत्न राठी, सचिव अंकित हेड़ा ने अतिथियों को माला पहनाकर, शॉल ओढाकर सम्मान किया । प्रतिभावान मेधावी छात्र गत वर्ष के कक्षा 10, 12, स्नातक, अधिस्नातक कक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले व इस सत्र में कक्षा 3 से 9 तक एवं कक्षा 11 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र – छात्राओं को एवं क्रिडा प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले तथा सी०ए०, एम०बी०बी०एस०, एम0बी0ए0 बी0टेक० एवं प्रोफेशल डिग्री प्राप्त करने वाले प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया गया। 80 वर्ष से अधिक आयु वाले वरिष्ठजन माता-पिता का शॉल ओढाकर माला पहनाकर सम्मान किया गया। माहेश्वरी मण्डल केकड़ी के अध्यक्ष ओमप्रकाश मून्दड़ा ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन भागचन्द मून्दड़ा ने किया।