अजमेर शहर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं किया विरोध प्रदर्षन

आज दिनांक 13 जून 2022 – केन्द्र की राज्य सरकार द्वारा बेवजह माननीय राहुल गॉंधी को ईडी के सम्मन दिये जाने पर राजस्थान, अन्य जिलो व शहरो से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली जाकर इसका जोरदार विरोध प्रदर्षन किया व अपनी गिरफ्तारियॉं दी।
यह जानकारी देते हुए महामंत्री व पूर्व पार्षद विजय नागौरा ने बताया कि केन्द्र की मोदी सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने हर सम्भव प्रयास करती आई है और आज माननीय राहुल गांधी को अपनी सरकार का गलत फायदा उठाते हुए ईडी का सम्मन भेजा है व पूछताथ हेतु बुलाया गया है जिसका समस्त कांग्रेसजन कठोर शब्दो में निन्दा करते है। इसी के चलते आज अजमेर से दिल्ली पहंुचे कांग्रेसजनो ने भी इसका विरोध प्रदर्षन कर पूरे जोष के साथ नारे लगाये और कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार जब जब डरती है तो व कांग्रेस के आलाकमान को ई.डी व अन्य के द्वारा जबरदस्ती दबाव बनाती है। विरोध प्रदर्षन में अजमेर व अन्य शहरो से पहंुचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा तख्तियाँ हाथों में ले कर जब विरोध प्रदर्षन कर रही थी तभी दिल्ली पुलिस ने जबरन राजस्थान के अजमेर, झुंझुनूं के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया और बड़ी बेरहमी से दमनकारी तरीके से बल पूर्वक डंडे मारते हुये थाना मंदिर मार्ग पहाड़गंज ले गई और काफ़ी समय तक थाने पर बैठा कर नाम, पता व मोबाइल नंबर दर्ज कर कढ़ी धूप में पैदल ही छोड़ दिया। केंद्र सरकार के आका नरेन्द्र मोदी व अमित शाह के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में खुला ताण्डव मचा रखा है।
इस दौरान अजमेर से महामंत्री पूर्व पार्षद विजय नागौरा के नेतृत्व दिल्ली पहंुचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में देशराज मेहरा, पुनीत सांखला, राजकिशोर सिंह, आनन्द जीनगर, शौभाग्यमल, दिनेश माली, राजेश तूनवाल, विकास परेवा, प्रकाश जुंझ, विनोद शर्मा, कुलदीप बिश्नोई, सतीश कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
(विजय नागौर)
महामंत्री एवं पूर्व पार्षद
मो. 9414002196

error: Content is protected !!